पैर पर चढ़ाई कार, हाथ शीशे में फंसा…दर्द से चिल्लाता रहा युवक, साहिबगंज का खौफनाक वीडियो
Sahibganj Hit And Run Case: साहिबगंज में होली की रात नशे में धुत कार सवारों ने नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को कार से कुचला
झारखंड के साहिबगंज में होली की रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। नगर थाना क्षेत्र में स्टेशन के पास तेज रफ्तार और नशे में धुत कार सवारों ने एक युवक को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार में चार लोग सवार थे और चालक भी नशे में था। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
नमाज पढ़कर लौट रहा था युवक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉलेज रोड निवासी मो. शाहीन अमन नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ग्रीन होटल के पास पहुंचे, तेज रफ्तार कार ने उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की युवक ने विरोध किया तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने उसका हाथ शीशे में दबा लिया और गाड़ी आगे बढ़ाने लगा। युवक दर्द से चिल्लाता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक भागने की कोशिश करता रहा।
पीछा करने वालों से बचने के लिए युवक को फेंका
बताया जा रहा है कि दर्जनों लोग कार के पीछे दौड़े। इसी दौरान आरोपी युवक को इंस्टिट्यूट लेन स्थित रेलवे पीर-दरगाह के पास फेंककर फरार हो गए। घायल शाहीन अमन को तुरंत स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसके हाथ, सीने और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज जारी है और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है।
केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगर थाना में शिकायत दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार पांच अक्टूबर 2025 को लोन पर खरीदी गई थी। वाहन पंकज कुमार नामक व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
यहां देखें वायरल वीडियो
📍Sahibganj, Jharkhand: A disturbing viral video shows a young man hanging from a moving car while desperately trying to save himself. Eyewitnesses claim the driver even sped up in an apparent attempt to throw him off and run him over. The exact reason behind the incident is… pic.twitter.com/H56MeNbJpH
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) March 4, 2026
होली जैसे त्योहार पर अक्सर नशे में वाहन चलाने की घटनाएं सामने आती हैं। लेकिन यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही और गैरजिम्मेदारी की मिसाल है। नशे में गाड़ी चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि किसी की जान भी ले सकता है। फिलहाल पूरा इलाका युवक के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है और लोगों की मांग है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

