
Prashant Kishor ने Bihar की जनता को क्यों कहा 'मूर्ख'?
बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी हलकों में चर्चा तेज कर दी है।
बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी हलकों में चर्चा तेज कर दी है। बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता पर तंज कसते हुए कहा कि अगर सातवीं कक्षा में फेल व्यक्ति को नेता बनाया जाएगा, तो ऐसे ही नतीजे देखने को मिलेंगे। PK ने सिर्फ मुख्यमंत्री पर ही नहीं, बल्कि बिहार की जनता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी अपने दम पर मुख्यमंत्री नहीं बने, बल्कि जनता ने उन्हें चुना है। इसलिए गलती सिर्फ नेता की नहीं, बल्कि उसे चुनने वालों की भी है।