Published : Sep 28, 2022, 07:48 PM ISTUpdated : Sep 28, 2022, 07:53 PM IST
ट्रेंडिंग डेस्क। केंद्र सरकार देश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन नई दिल्ली, मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट यानी पुनर्विकास करने जा रही है। बुधवार, 28 सितंबर को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई। यह प्रोजेक्ट करीब दस हजार करोड़ रुपए का होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के जरिए रेलवे को आधुनिक तो बनाया ही जाएगा, यात्रा को भी आसान बनाया जाएगा। आइए तस्वीरों के जरिए इन फ्यूचर रेलवे स्टेशनों की एक झलक देखते हैं।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक सरकार पहले चरण में 50 लाख की संख्या वाले 199 स्टेशनों के रीडेवलपमेंट पर काम करेगी।
210
रेल मंत्री ने बताया कि हर नए स्टेशन का डिजाइन उस शहर के परिदृश्य मुताबिक होगा। इससे यह शहर का अभिन्न अंग बनेगा।
310
केंद्र सरकार ने पहले चरण में अभी 47 रेलवे स्टेशनों के लिए निविदा जारी कर दी है। फिलहाल 32 स्टेशनों पर काम चल रहा है।
410
यही नहीं, सरकार की ओर से फिलहाल मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में पुनर्विकसित होने वाले स्टेशनों की प्रस्तावित डिजाइन जारी कर दी है।
510
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ-साथ ट्रेन सेवाओं से भी संबद्ध रहेगा। वहीं, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन की डिजाइन मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है।
610
इसके अलावा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के हेरिटेज भवन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हां, सरकार उसक आसपास के भवनों को रीडेवलपमेंट करेगी।
710
इस प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली स्टेशन में 15 एकड़, अहमदाबाद में 15 एकड़ और मुंबई में पांच एकड़ की अतिरिक्त जगह बनाई जाएगी।
810
केंद्रीय रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये प्रोजेक्ट संभवत: अगले ढाई से साढ़े तीन साल में पूरा होने का अनुमान जताया जा रहा है।
910
इस प्रोजेक्ट के तहत स्टेशनों पर रिटेल, केफेटेरिया और कई और मनोरंजक सुविधाओं की व्यवस्थाएं होंगी। इसके साथ बिग प्लाजा भी बनेंगे।
1010
रेल मंत्री ने बताया कि इन शहरों के स्टेशनों को रेलवे ट्रैक के दोनों ओर जोड़ा जाएगा। इसमें फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह और दुकानें भी उपलब्ध होंगी।