भारतीय IT प्रोफेशनल और प्रेग्नेंट पत्नी का न्यू जर्सी में मिला शव, दर्दनाक है इनकी मौत की कहानी

Published : Apr 09, 2021, 11:08 AM ISTUpdated : Apr 09, 2021, 01:57 PM IST

भारतीय IT प्रोफेशनल और उसकी प्रेग्नेंट पत्नी को अमेरिका के न्यू जर्सी में उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया। शव का पता तब चला जब पड़ोसियों ने कपल के घर की बालकनी पर चार साल की बेटी को रोते हुए देखा। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो पति-पत्नी मृत पड़े थे। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू मारा। पहले दोनों की लड़ाई हुई। इस बात की पुष्टि की गई है कि बालाजी भरत रुद्रवार और उनकी पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार दोनों को चाकू मारा गया था।  

PREV
15
भारतीय IT प्रोफेशनल और प्रेग्नेंट पत्नी का न्यू जर्सी में मिला शव, दर्दनाक है इनकी मौत की कहानी

बालाजी भरत रुद्रवार (32) और उनकी पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार (30) के शव भारत पहुंचने में कम से कम 8-10 दिन लगेंगे। उनकी चार साल की बेटी इस समय न्यू जर्सी में परिवार के दोस्तों के साथ है।

25

आरती बालाजी रुद्रवार सात महीने की गर्भवती थीं। इस बात की जानकारी उनके ससुर ने मीडिया को दी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि स्थानीय पुलिस जब घर में घुसी तो कपल मृत पड़े थे।

35

कुछ अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू मारा। लिविंग रूम में दोनों की लड़ाई हुई। इस बात की तो पुष्टि की गई है कि बालाजी भरत रुद्रवार और उनकी पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार दोनों को चाकू मारा गया था।

45

हालांकि, अधिकारी दोनों मौतों के सही कारण और परिस्थितियों को अभी नहीं बता सके हैं। वे मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बालाजी के पिता महाराष्ट्र में व्यापारी हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पड़ोसियों ने उनकी पोती को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को खबर दी। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की सूचना दी। मौत के कारण पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने बताया कि वे अपने बेटे के घर गए थे और अमेरिका में घूमने का प्लान बनाया था।  
 

55

बालाजी रुद्रवार महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबाजोगाई से थे। उन्होंने दिसंबर 2014 में आरती से शादी की। अगस्त 2015 में दोनों अमेरिका चले गए। बालाजी एक आईटी कंपनी में काम करते थे। उनकी पत्नी आरती हाउस वाइफ थी। 
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories