ट्रेंडिंग डेस्क। दिल्ली में आज वेदांता हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हर उम्र और वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के बेल्लारी में है। राहुल गांधी करंट लगने से घायल अपने कार्यकर्ता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। देशभर में दीपावली की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो चुकी हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी की परीक्षा देने गए हजारों छात्रों को शनिवार को साधन नहीं मिला तो उन्हें स्टेशन पर खुले ही में रात गुजारनी पड़ी। आइए तस्वीरों के जरिए देशभर में हुए घटनाक्रम पर नजर डालते हैं।
यह तस्वीर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की है, जहां वेदांता हॉफ मैराथन शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गन से फायरिंग कर दौड़ शुरू होने का संकेत दिया।
210
यह तस्वीर दिल्ली के वेदांता हॉफ मैराथन की है, जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक दौड़ लगाई। हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों की तबीयत भी खराब हो गई।
310
दिल्ली में रविवार को वेदांता हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
410
यह तस्वीर जम्मू कश्मीर के शोपियां में स्थित दिवंगत पूरन कृष्ण बिष्ट की है। आज उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। पिछले दिनों आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी।
510
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है, जहां एक आयोजन के दौरान युवाओं और बच्चों ने मिलकर मल्लखंभ का प्रदर्शन किया।
610
जीएन साइबाबा की रिहाई की मांग के संबंध में आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के कार्यकर्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्ट फैकल्टी में एक सभा का आयोजन करने वाले थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कुछ इस तरह वहां से हटाया।
710
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिजली के खंभे पर चढ़कर एक कार्यकर्ता झंडा लगा रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया, जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल गांधी उसका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
810
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा रविवार को राज्य के डिब्रुगढ़ में थे। उन्होंने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा भी किया।
910
यह तस्वीर जम्मू के श्रीनगर में मोहम्मद उमर के घर की है। खुद उमर और उनका परिवार दीपावली के लिए दीए बनाने में जुटा है।
1010
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश में प्रयागराज रेलवे स्टेशन की है, जहां अलग-अलग जिलों से परीक्षा देने आए युवाओं ने कोई साधन नहीं मिलने पर स्टेशन पर ही रात गुजारी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News