11 साल से गायब लड़की पड़ोसी प्रेमी के घर मिली, 500 मीटर दूर था माता-पिता का घर, जानें बाहर कैसे जाती थी...

तिरुवनन्तपुरम. केरल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 18 साल की एक लड़की 11 साल से गायब थी। हैरान करने वाली बात ये है वह लड़की अपने मां-पिता के घर से 500 मीटर की दूरी पर ही मिली। मामला पलक्कड़ के अयालुर गांव का है। लड़की करीब 11 साल से अपने प्रेमी के घर एक छोटे से कमरे में रह रही थी। 500 मीटर की दूरी पर ही उसके मां-पिता का घर था, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 11, 2021 8:51 AM IST / Updated: Jun 11 2021, 02:34 PM IST

16
11 साल से गायब लड़की पड़ोसी प्रेमी के घर मिली, 500 मीटर दूर था माता-पिता का घर, जानें बाहर कैसे जाती थी...

साल 2010 में लड़की के घरवालों ने सजिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सजिता रहमान नाम के लड़के से प्यार करती थी। उसने रहमान के साथ रहने के लिए घर छोड़ दिया। 
 

26

दिलचस्प बात यह है कि रहमान के माता-पिता, बहन और भतीजे सहित घर में चार अन्य लोग थे, लेकिन वे सजिता की घर में मौजूदगी से अनजान थे। रहमान ने साफ तौर पर घरवालों से कह दिया था कि उसके कमरे में कोई नहीं जाएगा। 

36

सजिता भी 10 साल से एक कमरे में रह रही थी। वह रात में बाहर निकलती और नहाती। कुछ देर घर के बाहर बैठती थी। रहमान घर से ही दोपहर का खाना पैक करवाता था। फिर चोरी से सजिता को दे देता था। 

46

मार्च में रहमान कुछ दिन के लिए गायब हो गया था। फिर वापस आ गया। रहमान ने खुलासा किया कि वह पास के ही गांव में किराए के मकान में सजिता के साथ रह रहा था। 
 

56

11 साल पहले सजिता के लापता होने के बारे में पूछने पर कपल ने पूरी कहानी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 11 साल तक कैसे घर में थे और किसी को खबर तक नहीं लगी। रात के वक्त जब सब लोग सो जाते थे तक सजिता कमरे की खिड़की से बाहर निकलती थी। इसके लिए खिड़की से ग्रिल को हटा दिया था।
 

66

नेनमारा पुलिस स्टेशन के दीपा कुमार ने खुलासा किया कि कपल ने अपने रिश्ते को छुपा कर रखा क्योंकि उन्हें परिवार का डर था। आखिर में दोनों ने स्थानीय कोर्ट गए और वहां साथ रहने की अनुमति ली। अब दोनों अपने किराए के घर में रहते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos