Published : Mar 18, 2022, 09:07 AM ISTUpdated : Mar 18, 2022, 09:08 AM IST
ट्रेंडिंग डेस्क. होलिका दहन के बाद देशभर में 18 मार्च को रंगों का त्योहार होली (Holi 2022) मनाया जा रहा है। ये त्योहार हिन्दू कैलेंडर के फाल्गुन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। होली (Holi) को लेकर कहा जाता है कि इस दिन सारे गिले-शिकवे भूलकर दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। होली के मौके पर लोग-एक दूसरों के घरों में जाकर बधाई (Holi Wishes) देते हैं और रंग-गुलाल लगाते हैं। लेकिन अब लोग एक दूसरे को मैसेज भेजकर भी होली के त्योहार की बधाई देते हैं। आइए हम बताते हैं इस बार आप कौन-कौन से मैसेज भेजकर एक दूसरे को होली की बधाई दे सकते हैं और किस तरह से मैसेज को आप अपना व्हाट्सएप स्टेटस बना सकते हैं।
प्रेम के रंग से रंग दो ये दुनिया सारी
नहीं जानता है ये रंग किसी जात की बोली
मुबारक हो आपको होली। Happy Holi 2022
26
अगर आप कम शब्दों में होली की बधाई देना चाहते हैं तो
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई । ये पर्व आपके जीवन मे रंग उमंग भरकर खुशहाल बनाये। इस तरह के मैसेज भी लिखकर भेज सकते हैं।
36
इस तरह के मैसेज भी कर सकते हैं सेंड
रंगों के पर्व होली की आपको सपरिवार शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना यह पर्व आपके लिए खुशियों का प्रतीक बने। शुभ होली
46
खुशियों से नहीं हो कोई दूरी
इस बार रह जाए कोई ख्वाहिश अधूरी,
रंगों से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।
हैप्ली होली 2022
56
राधा का रंग और श्याम की पिचकारी
प्रेम से रंग दो ये दुनिया सारी
हैप्पी Holi 2022