देश में कोरोना की स्थिति क्या है?
पिछले 24 घंटे में देश में +1,44,829 नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अभी भी सबसे अधिक केस मिल रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में +58,993 नए केस मिले। यहां अब तक 32,88,540 केस सामने आ चुके हैं। इसके बाद नंबर आता है छत्तीसगढ़ का। यहां +11,447 नए केस सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में +9,587 नए केस मिले। दिल्ली में +8,521 नए केस मिले। कर्नाटक में +7,955 नए आए। तमिलनाडु में +5,441, जबकि केरल में +5,063 नए केस आए।