International Women's Day 2022: अपनी लेडी लक को करना है विश तो इस तरह के भेजें मैसेज, फोटो और कोट्स

Published : Mar 07, 2022, 08:12 AM ISTUpdated : Mar 08, 2022, 07:39 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क:  8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जा रहा है। जिसका मकसद लैंगिक समानता का संदेश फैलाना और एक बेहतर समाज बनाने के लिए मिलकर काम करना है। वैसे तो हर दिन महिलाओं का ही दिन होता है, लेकिन इस एक दिन हम उन्हें खास फील करवाकर उनका धन्यवाद कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी लेडी लक को कुछ स्पेशल मैसेज, कोट्स और फोटोज के साथ विश कर सकते हैं...

PREV
110
International Women's Day 2022: अपनी लेडी लक को करना है विश तो इस तरह के भेजें मैसेज, फोटो और कोट्स

जिसने हमेशा त्याग किया, जिसने हमेशा दूसरों के लिए जिया, फिर क्यों उसको धिक्कार दो, उसे जीने का अधिकार दो...
Happy Women’s Day 2022
 

210

नारी ही शक्ति है नर की, नारी ही शोभा है घर की, जो उसे उचित सम्मान मिले, घर में खुशियों के फूल खिलें। सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Women’s Day

310

तुम चहकती रहो, तुम महकती रहो , तुम प्रेरणा बनकर चमकती रहो, कभी बेटी बनकर, कभी बहन बनकर, कभी प्रेमिका, कभी पत्नी बनकर, खुशियों की बारिश करती रहो , जीवन के इस लम्बे सफर में 
मां बनकर मार्गदर्शन करती रहो।
Happy Women's Day 2022

410

सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप ही कारण हैं कि इतने सारे पुरुष अपने घरों की चिंता किए बिना काम पर आ सकते हैं।
Happy Women's Day 2022

510

औरत का इस दुनिया में मान है, औरत एक बहन है, एक बेटी है, एक पत्नी है और औरत के बिना यह जहां कुछ भी नहीं है।
हैप्पी वुमेंस डे 2022

610

सभी अविश्वसनीय महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं! आपके चेहरे पर चमक और मुस्कान आज ही नहीं बल्कि हर रोज रहे।
Happy Women's Day 2022
 

710

साहस और शक्ति की प्रतिमूर्ति महिला को महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप हमेशा अपने इसी तरह दूसरों को प्रेरित करते रहें।
इसे भी पढ़ें- Women's day 2022: वुमेंस डे पर अपने घर की महिलाओं को करवाना है स्पेशल फील, तो उन्हें दें 10 स्पेशल गिफ्ट

जब लोग रिटायरमेंट प्लान करते हैं इस महिला में बिजनेस शुरू किया, 9 सालों में बनी देश की अरबपति बिजनेसवुमन

810

एक महिला होना आसान नहीं है, क्योंकि उन्होंने बहुत सारी भूमिकाएं निभानी होती हैं लेकिन आप वास्तव में अद्भुत कर रही हैं और मुझे आप पर गर्व है। Happy Women's Day
 

910

आप जैसी महिला को जानना हमेशा खुशी की बात होती है क्योंकि आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। आपको महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Happy Women's Day 

1010

मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो, तो कभी पत्नी है वो, जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो, शक्ति है वो, प्रेरणा है वो, नमन है उन सब नारियों को जो जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती हैं।
Happy Women's Day 2022

इसे भी पढ़ें- बैंकॉक घूमने गई और वहां से मिला आइडिया, फिर इस लड़की ने खड़ी कर दी एक अरब डॉलर की कंपनी

ब्यूटी प्रोडक्ट बेचकर कोई बना बिलेनियर, तो कोई है आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल, ये है भारत की 10 स्ट्रांग महिलाएं

 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories