नई दिल्ली। Har Ghar Tiranga Campaign: केंद्र सरकार इस बार भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसके तहत तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं और विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान भी इनमें से एक है, जो आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने घर पर भारतीय ध्वज फहराने और लगाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करने और इसकी डीपी लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया है। आइए तस्वीरों के जरिए हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
हर घर तिरंगा अभियान भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों का हिस्सा है। इसमें भारत सरकार ने देशभर में लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर भारतीय ध्वज फहराने और लगाने का आग्रह किया है।
210
केंद्र सरकार ने लोगों से यह आग्रह भी किया है कि इसके साथ ही वे झंडारोहण की फोटो भी खींचे और इसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करें। इसके अलावा, इस फोटो को अपनी डीपी में भी लगाएं।
310
जो भी हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा ले रहे हैं वे भारत सरकार की वेबसाइट harghartiranga.com पर भी अपनी तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं।
410
इस अभियान में भाग लेने और इसका हिस्सा बनने के लिए लोगों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जहां से आपको फोटो अपलोड होने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
510
हर घर तिरंगा अभियान के तहत इसके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ स्टेप्स हैं, जिन्हें हर किसी के लिए फॉलो करना जरूरी होगा। यहीं से सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
610
इस अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो सबसे पहले दिए गए लिंक (harghartiranga.com) पर क्लिक करें। यहीं आपको तस्वीरें अपलोड करनी होंगी।
710
अब तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत 1 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों ने भारतीय तिरंगे के साथ पोर्टल पर फोटो अपलोड कर दी है। वहीं, 33 लाख से अधिक यूजर्स ने इस पर अपनी सेल्फी अपलोड की है।
810
इसके बाद आप हर घर तिरंगा अभियान का सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
910
इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाकर सबसे पहले अपनी प्रोफाइल फोटो सेट करनी होगी। वेबसाइट पर डिटेल भरें। दिए गए बॉक्स में नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
1010
यह आप अपने गूगल अकाउंट से भी लिंक करा सकते हैं। इसके बाद लोकेशन एक्सेस पर टिक करें। अपने बताए गए लोकेशन पर ध्वज को पिन करें। पिन सफलता पूर्वक लगे होने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसे आप डाउनलोड कर अपने पास सहेज कर रख सकते हैं।