Disabled Client के साथ संबंध बनाने के दौरान ऐसा क्या हुआ, जो Sex Worker ने पूरी दुनिया को बताई वो कहानी

Published : Oct 29, 2021, 03:56 PM ISTUpdated : Oct 29, 2021, 03:57 PM IST

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया (Australia) के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न (Melbourne ) की एक सेक्स वर्कर (Sex Worker) ने अपने क्लाइंट की दिलचस्प कहानी बताई है। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्स वर्कर का नाम ओलिव पर्ल (Olive Pearl) है। वह 30 साल की यंग खूबसूरत लड़की है। उसने बताया कि उसका 32 साल का क्लाइंट गेविन थॉर्निक्रॉफ्ट है। वह विकलांग (Disabled Client) है। दोनों पैर काम नहीं करते हैं। फिर भी ओलिव उसका पूरा ख्याल रखती है। उससे वैसा ही व्यवहार करती है, जैसा बाकी क्लाइंट के साथ करती है। ओलिव ने बताया कि इस कहानी को शेयर करने के पीछे उसका मकसद ये बताना है कि जैसे नॉर्मल इंसान को संबंध बनाने की जरूरत महसूस होती है, वैसे ही एक विकलांग व्यक्ति को भी जरूरत महसूस होती है। क्या है एक सेक्स वर्कर और डिसेबल क्लाइंट की कहानी...?   

PREV
16
Disabled Client के साथ संबंध बनाने के दौरान ऐसा क्या हुआ, जो Sex Worker ने पूरी दुनिया को बताई वो कहानी

"मैं हर हफ्ते अपने क्लाइंट के पास जाती हूं"
ओलिव ने बताया कि वह एक सेक्स वर्कर है। हर हफ्ते वह अपने एक ऐसे क्लाइंट के पास जाती है जो डिसेबल है। दोनों पैर खराब हो गए हैं। चल नहीं सकता। बेहद कमजोर है। फिर भी ओलिव उसका पूरा ख्याल रखती है। दोनों शानदार तरीके से संबंध बनाते हैं। बिल्कुल वैसे ही, जैसे की किसी आम इंसान के साथ।

26

मेलबर्न में रहता है ये कपल
मेलबर्न में रहने वाली ये जोड़ी क्लाइंट से आगे बढ़कर एक अच्छे दोस्त बन चुके हैं। ओलिव ने खुलासा किया वे कैसे एक दूसरे की जरूरत को पूरा करते हैं। दोनों सात महीने से एक साथ काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, विकलांग लोगों के लिए सेक्स के बारे में दूसरों को शिक्षित करना चाहते हैं।

36

टिक टॉक पर वीडियो बनाकर दिया खास मैसेज
ज्यादातर समय व्हीलचेयर पर रहने वाले गेविन एक सेक्स स्विंग में होते हैं। उन्होंने भी टिक टॉक पर अपने एक वीडियो शेयर करके बताया कि डिसेबिलिटी कोई बांधा नहीं है। वे चाहते हैं कि उनका वीडियो दूसरों को विकलांग लोगों और सेक्स के बारे में समझने के लिए प्रोत्साहित करे। अब तक उन्होंने टिकटोक पर 1 मिलियन व्यूज बटोर लिए हैं।

46

2021 में पहली बार दोनों की हुई थी मुलाकात
जर्मनी के हैम्बर्ग से ऑस्ट्रेलिया रहने आई ओलिव ने 18 साल की उम्र में पहली बार सेक्स इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। तब से उन्होंने एक सेक्स वर्कर के रूप में काम किया। गेविन पहली बार फरवरी 2021 में ओलिव से मिले थे। तब से हर हफ्ते दोनों की मुलाकात होती है।

56

"सामान्य व्यक्ति की तरह करती हूं व्यवहार"
ओलिव ने कहा, जब मैं गेविन के साथ रहती हूं कि तो मैं उन्हें किसी आम क्लाइंट की तरह ही देखती हूं। हां। मैं ये कोशिश करती हूं कि संबंध बनाने के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्हें ये न लगे कि विकलांगता की वजह से उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत आ रही है। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हूं कि गेविन ने मुझ पर इतना भरोसा किया।

66

यौन संबंध बनाने को लेकर खास मैसेज
ओलिव ने कहा कि अब हम अच्छे दोस्त हैं। हम हमेशा साथ में मस्ती करते हैं। मैं उनके साथ संबंध बनाकर सामान्य महसूस करती हूं। विकलांग लोगों को यौन संबंध बनाने में शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। यह पूरी तरह से सामान्य है। हम सेक्स और विकलांगता की सोच को तोड़ना चाहते हैं।

नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।  

ये भी पढ़ें.

जमीन पर घसीटा, पत्थर से कुचला...15 साल के लड़के ने 23 साल की लड़की के साथ ऐसे की रेप की कोशिश

जिसे समझा जा रहा था कब्रों का लुटेरा वह निकला आम इंसान, वैज्ञानिकों ने बताया- ऐसे दी गई थी दर्दनाक मौत

संबंध बनाने के दौरान पति ने लिया दूसरी महिला का नाम, भड़क गई पत्नी, ऐसा बवाल हुआ कि उड़ गए पति के होश

लाश के साथ एक साल तक सोते रहे 3 भाई, शरीर सड़ चुका था, हड्डियां गल गई थी, चौंकाने वाली है कहानी 

Recommended Stories