Who is Gurugram Hit and Run Ciaz Car Owner: गुरुग्राम हिट एंड रन केस में सिया को टक्कर मारने वाली Ciaz का मालिक कौन है? सेना में तैनात मनीष ने हादसे को लेकर पूरी कहानी बताई। देखिए वीडियो।

Gurugram Viral Hit and Run Video: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार सिया को टक्कर मारने के बाद फरार हुई सफेद सेडान का मालिक सामने आ गया है। लेकिन कार मालिक का कहना है कि हादसे के वक्त वह गुरुग्राम में था ही नहीं। उसने अपनी कार स्कूल के एक दोस्त को दी थी, लेकिन बाद में पता चला कि दोस्त ने कथित तौर पर कार किसी दूसरे व्यक्ति को दे दी थी। जानिए कौन है गुरुग्राम की वायरल हिट एंड रन कार Ciaz का मालिक, जो सेना में है। शख्स ने बताई पूरी कहानी बताई, साथ ही Gurugram Viral Hit and Run Viral Video देखिए।

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर सिया को टक्कर मारने वाली कार का मालिक कौन?

हादसे में इस्तेमाल हुई Maruti Suzuki Ciaz (HR30Y4949) के मालिक की पहचान मनीष के तौर पर हुई है। वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला और भारतीय सेना में तैनात है। फिलहाल उसकी पोस्टिंग असम में है। मनीष ने इंडिया टुडे टीवी से बातचीत में बताया कि घटना के समय वह शहर से बाहर था। उसने अपनी कार स्कूल के दोस्त कल्याण सिंह को दो दिनों के लिए दी थी। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद जब उसे इसकी जानकारी मिली, तो उसने दोस्त से संपर्क किया। मनीष के मुताबिक, कल्याण ने बताया कि कार उसके पास नहीं है और किसी दूसरे व्यक्ति ने उसे ले लिया था। अब कथित तौर पर वह व्यक्ति और कार दोनों उनके संपर्क में नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- Gurugram Road Rage: कार सवारों की गुंडागर्दी, महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, वीडियो वायरल

बाइक सवार सिया को कैसे मारी टक्कर?

गोल्फ कोर्स रोड पर सिया बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ जा रही थीं। इसी दौरान सफेद सेडान उनके पीछे आई और कथित तौर पर आक्रामक तरीके से बाइक के करीब पहुंची। सिया ने ड्राइवर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा था। इसके बाद कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण सिया सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हादसे का एक वीडियो सिया की बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। वायरल फुटेज में घटना के बाद कुछ बाइकर्स को ट्रैफिक सिग्नल पर कार को रोककर ड्राइवर से बात करते हुए भी देखा गया। इसके बाद कार कथित तौर पर वहां से निकल गई। नीचे देखें टक्कर का वायरल वीडयो-

View post on Instagram
 

ये भी पढ़ें- Viral Video: नोएडा से लखनऊ जा रहे शख्स ने थके ड्राइवर को सुलाया, खुद चलाई कैब, लोग बोले- 'दिल जीत लिया'

अब ड्राइवर की तलाश में पुलिस

वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का सुओ मोटो संज्ञान लिया है। पुलिस वायरल फुटेज और आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से कथित ड्राइवर की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। पुलिस सिया से भी संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी तक पहुंचने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जांच जारी है।