रूस के पहला स्टील्थ एयरक्रॉफ्ट सुखोई सू-57 फेलन को एक पायलट उड़ाता है। यह हवा से हवा, हवा से सतह, एंटी शिप, एंटी रेडिएशन, गाइडेड और अनगाइडेड वार कर सकता है। इस पर एंटी टैंक बम, एक्टिव होमिंग बम और क्लस्टर बम लगाए जा सकते हैं। इसमें 30 मिमि की ऑटोकैनन लगी है, जबकि 12 हार्ड प्वाइंट्स हैं, जिनमें 6 अंदर और 6 बाहर हैं। एक पायलट से उड़ने वाले जेट की लंबाई 65.11 इंच है, जबकि विंगस्पैन 46.3 फुट और ऊंचाई 15.1 फुट है। अधिकतम गति 2135 किमी प्रतिघंटा है। सुपरसोनिक रेंज 1500 किमी तक है और 66 हजार की अधिकतम ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।