दुनिया की सबसे अधिक ब्यूटी क्वीन रहती हैं यहां, बर्बाद हुए इस देश में हैं वर्ल्ड फेमस हैं टूरिस्ट प्लेस

ट्रेंडिंग डेस्क । वेनेजुएला वो देश है जहां की हसीनाओं का लोहा पूरी दुनिया मानती है।  ये वो देश है जहां की कुंवारियों ने तकरीबन दो दर्जन बार दुनिया भर की सुंदरियों को पछाड़ा है। यहां बेटी होने के बाद घरों में जश्न मनाया जाता है। बेटियों को बचपन से ही विश्व सुंदरी बनने के लिए तैयार किया जाता है। इसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 23, 2021 12:36 PM IST / Updated: Sep 23 2021, 06:58 PM IST

17
दुनिया की सबसे अधिक ब्यूटी क्वीन रहती हैं यहां, बर्बाद हुए इस देश में हैं वर्ल्ड फेमस हैं टूरिस्ट प्लेस

वेनेजुएला के पश्चिम में कोलंबिया, दक्षिण में ब्राजील पूर्व में गुयाना और उत्तर में कैरेबियन सागर है जबकि उत्तर पूर्व में अटलांटिक महासागर है।  ह्यूगो शावेज के शासन के दौरान वेनेजुएला की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ ।  1999 से 2013 तक ह्यूगो शावेज के शसानकाल में देश में लोकतंत्र भले ही नहीं रहा हो, लेकिन उनका शासन बेहद लोकप्रिय जरूर रहा। मादुरो शासन काल में आया बर्बादी का दौर शावेज के बाद उनके उत्तराधिकारी निकोलस मादुरो के देश में शासन संभालने के बाद देश की स्थिति बद से बदतर हो गई । मादुरो ने सरकारी संस्थाओं पर अपना नियंत्रण बढ़ाया और अब देश में लोगों की  अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली गई है। वेनेजुएला में अराजकता का माहौल है। पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन होने के बावजूद आज इस देश के ज्यादातर लोग खाने को तरस रहे हैं। कीमतें आसमान छू रही हैं। लोगों में असुरक्षा की भालना होने से असंतोष चरम पर है। 

27

Mochima National Park मोचिमा राष्ट्रीय उद्यान

यह पार्क तट के एक हिस्से और प्यूर्टो ला क्रूज़ के पूर्व से कमाना तक के अपतटीय द्वीपों की श्रृंखला को कवर करता है। यहां के मुख्य आकर्षण समुद्र तट और गोताखोरी हैं। पार्क के आसपास का क्षेत्र बहुत शांत है ।  मोरोकॉय में यातायात भी ना के बराबर है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो इस क्षेत्र में होते हैं या पारिया प्रायद्वीप की ओर जा रहे हैं। वन्यजीवन के लिए जाने वाले कैरेबियाई तट, बीच और आइला बोराशास द्वीप के लिए मशहूर वेनेज़ुएला नैशनल पार्क यहीं हैं। 

37

Parque nacional Morrocoy  (चट्टानों वाला पार्क और कायो सोंब्रेरो)
मूंगे की चट्टानों के लिए वेनजुएला का ये स्थान बहुत प्रसिद्ध है। यहां तरह-तरह के पक्षी कलरव करते रहते हैं। इस स्थान पर इतनी अधिक  डॉल्फ़िन है कि इसका नाम ही  डॉल्फ़िन वाला वेनेज़ुएला पड़ गया । मरीन प्रीज़र्व. कायो सोंब्रेरो यहीं है। 
 

47

Playa El Yaque ( प्लाया एल याक़ु)
बालूतट, विंडसर्फिंग, काइटसर्फिंग, वाटर स्पोर्ट, और समुद्र  की  शानदार लहरों के लिए मशहूर है ये स्थान। इस स्थान को देखने वाला यहां बार-बार आने की ख्वाहिश जरुर रखता है। 

57

एंजिल जलप्रपात Angel Falls
एंजिल जलप्रपात, वेनेजुएला का एक झरना है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात है जिसकी ऊंचाई 979 मी॰ है और गहराई 807 मी॰ है। यह जलप्रपात वेनेजुएला के बोलिवर राज्य के ग्रान सबाना क्षेत्र में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान, में ऑयनटेपुई पर्वत से गिरता है। जलप्रपात की ऊंचाई इतनी अधिक है कि पानी नीचे ज़मीन पर गिरने से पहले ही वाष्प बन जाता है या तेज हवा द्वारा धुंध के रूप में दूर ले जाया जाता है। 

67

ऑयनटेपुई  ayantepui
वेनेजुएला के दक्षिण में कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान में स्थित एक 2535 मीटर ऊँचा टेपुई या पठारी पर्वत है। स्थानीय पेमॉन भाषा में इसका अर्थ "शैतान का पहाड़" है और यह सबसे विशाल टेपुई है हालांकि यह सबसे ऊँचा टेपुई नहीं है। सबसे ऊँचा टेपुई होने का गौरव रोराइमा पर्वत को मिला हुआ है। 700 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला यह टेपुई गुयाना अधित्यका में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह पर्वत वेनेजुएला के बोलिवर राज्य के ग्रान सबाना क्षेत्र में पड़ता है। ऑयनटेपुई विश्व के उच्चतम जलप्रपात एन्जिल जलप्रपात का उद्गम स्थल है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 979 मीटर है और इसका निरंतर उतरान 807 मीटर का है। विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात से यह 19 गुणा अधिक ऊँचा है।
 

77

कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान (Kanaima National Park) 
कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान, वेनेजुएला के दक्षिण-पूर्व में 30000 किमी² क्षेत्र में फैला और ब्राजील और गुयाना की सीमाओं से सटा एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह बोलिवर राज्य में स्थित है और लगभग संपूर्ण उद्यान ही ग्रान सबाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान को 1994 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। उद्यान की स्थापना 12 जून 1962 को की गयी थी और यह वेनेजुएला का पारिमा तापिरापेको राष्ट्रीय उद्यान के बाद दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है और इसका क्षेत्रफल बेल्जियम या मैरीलैंड के बराबर है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos