ट्रेंडिंग डेस्क। चाय किसे पसंद नहीं होगी। बहुत कम लोग ही होंगे, जो चाय पसंद नहीं करते होंगे। दुनियाभर में तमाम तरह की स्वाद वाली चाय हैं। इन्हें पीने के बाद जो आनंद और ताजगी का अहसास होता है, वह उसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है, शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हालांकि, बहुत से लोग पेय पदार्थ को अब नकली बनाकर बेच रहे हैं, जो स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को दावत दे रही। लखनऊ में कुछ दिन पहले यूपी एसटीएफ ने ऐसे तीन लोगों को पकड़ा था, जो चायपत्ती में लकड़ी के बुरादे, खतरनाक केमिकल, अजीब से पौधे की पत्तियां और पता नहीं क्या-क्या मिलकर बेच रहे थे, यह अभी तक पुलिस भी पता नहीं लगा पाई है। हालांकि, इसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। बहरहाल, आज हम आपको सांकेतिक तस्वीरों के जरिए ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे, जिन्हें दुनियाभर में सबसे महंगी चाय के तौर पर लोग जानते हैं।
दावा किया जाता है कि दुनिया की सबसे महंगी चाय दा होंग पाओ है और इसके एक किलो चायपत्ती की कीमत के बदले आप एक आलीशान या फिर महंगी कार ले सकते हैं।
210
दावा किया जाता है कि यह चाय चीन में मिलती है और इसके पेड़ अब बचे हैं और इसीलिए इसकी कीमत अधिक है। एक किलो चाय की कीमत करीब 9 करोड़ रुपए से अधिक है।
310
दा होंग पाओ की खेती के लिए इसकी विशेष देखभाल होती है और इसकी खेती वहीं सफल है। दूसरे देशों में इसकी खेती करने पर पौधे मुरझा गए।
410
दावा किया जाता है कि इसे पीने से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। यह चाय काफी पुरानी है और जब राजा या उनके परिवार के सदस्य बीमार होते हैं, तब भी विशेष मात्रा में इसका सेवन करते थे।
510
इसके अलावा, भारत के दार्जिलिंग में चाय की किस्म होती है, जिसका नाम मकईबार है और यह बेहद महंगी होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट का काम भी करती है।
610
यह चाय दुनियाभर में मशहूर है। इस चाय की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। इसके अलावा, कई एशियाई और यूरोपीय देशों में इस चाय की जबरदस्त डिमांड रहती है।
710
भारत की एक और महंगी चाय है, जिसका नाम गोल्डेन पर्ल है। इसका उत्पादन असम के डिब्रूगढ़ जिले के नाहोरचुकबारी बागान में होता है।
810
गोल्डेन पर्ल चाय हाथों से बनी चायपत्ती है। ये हाथ से चुनकर खास तरीके से तैयार की जाती है और इसे नाहोरचुकबारी फैक्ट्री में ही तैयार किया जाता है।
910
असम के डिब्रूगढ़ जिले की एक और चाय पत्ती है, जिसका नाम मलोहरी गोल्ड है। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए प्रति किलो तक हैं।
1010
माना जाता है कि चाय का इस्तेमाल पहले विभिन्न तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता था और शुद्ध चाय बीमारियों के लिए रामबाण इलाज साबित होती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News