Mothers Day 2022: मां के बारे में देश-दुनिया के इन 10 महान हस्तियों ने कितना कुछ गजब कहा है, आप भी पढ़िए

Published : May 07, 2022, 09:47 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क.  हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mothers Day 2022) मनाया जाता है। इस बार 8 मई को ये दिन मनाया जाएगा। सच्चाई तो ये है कि मां के लिए कोई दिन नहीं होता है लेकिन अपनी मां से प्यार का सम्मान करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। मां अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए दिन-रात एक कर देती है। दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है। मदर्स डे के मौके पर हम आपको दुनिया के कुछ महान विचारकों के विचार बता रहे हैं जो उन्होंने अपनी मां के लिए कहें हैं।  आइए जानते हैं महान हस्तियों ने अपनी मां के लिए कौन-कौन सी बातें कही हैं।  

PREV
110
Mothers Day 2022: मां के बारे में देश-दुनिया के इन 10 महान हस्तियों ने कितना कुछ गजब कहा है, आप भी पढ़िए

मां घर में दिल की धड़कन है और उसके बिना, ऐसा लगता है कि कोई दिल की धड़कन नहीं है।                                    लेरॉय ब्राउनलो

210

माबेल हेल ने मां के बारे में लिखा- माताओं के पास एक राजा के सिंहासन की शक्ति से भी अधिक शक्ति होती है।

310

विलियम मेकपीस थैकरे ने मां के बारे में लिखा कि मां छोटे बच्चों के होठों और दिलों में भगवान का नाम है। 

410

द गोल्डन गर्ल्स ने मां के बारे में लिखा कि मां बनना आसान नहीं है। बता दें मदर्स डे के मौके पर लोग अपनी मां को गिफ्ट देते हैं।   

510

हेनरी वार्ड बीचर ने मां के बारे में कहा- मां का हार्ट बच्चे का स्कूल रूम ( स्कूल में पढ़ाई करने वाले कक्ष ) होता है।

610

रूडयार्ड किपलिंग ने मां की तुलना भगवान से की। उन्होंने मां के बारे में कहा- भगवान हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने मां बनाई।

710

रोबर्ट ब्राउनिंग ने मां को सबसे बड़ा बताया है। उन्होंने मां के बारे कहा- मां ममता ही प्यार की शुरुआत और अंत है। 

810

मां का प्यार शांति है। इसे हासिल करने की जरूरत नहीं है, इसके लायक होने की जरूरत नहीं है।- एरिक फ्रॉम

910

जिल चर्चिल ने मां के बारे में कहा- एक आदर्श मां बनने का कोई तरीका नहीं है और एक अच्छी मां बनने के लाखों तरीके हैं। 

1010

शुद्ध सोने को हो सके तो चमका सकते हैं, पर कौन अपनी मां को और ज्यादा सुन्दर बना सकता है? महात्मा गांधी

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories