6 फीट से ज्यादा थे इस लड़की के बाल, 12 साल बाद कटवा लिए अपने बाल, जानें क्या थी वजह

Published : Apr 16, 2021, 05:59 PM IST

गुजरात की रहने वाली नीलांशी पटेल अपने लंबे बालों के लिए जानी जाती हैं। अपनी इसी खूबी के साथ ही उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। लेकिन, अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपने लंबे बालों को कटवा लिया है। नीलांशी ने अपने बालों को करीब 12 साल बाद कटवाए हैं। इस दौरान वो काफी नर्वस महसूस कर रही थीं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बाल कटवाने के पीछ की वजह के बारे में... 

PREV
17
6 फीट से ज्यादा थे इस लड़की के बाल, 12 साल बाद कटवा लिए अपने बाल, जानें क्या थी वजह

अगर, नीलांशी के बालों की बात की जाए तो वो उसकी लंबाई करीब 6 फीट 3 इंच के आसपास थी। नीलांशी ने बाल कटवाने का एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। अपने बालों की खूबसूरती और लंबाई के बल पर ही नीलांशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 

27

नीलांशी का जन्म 6 अगस्त, 2002 को हुआ था। उनका पहली बार नवंबर 2018 मं गिनीज बुक में नाम दर्ज हुआ था। इटली के एक कार्यक्रम के दौरान उनके बाल की लंबाई 5'7 फीट थी, उसी समय उन्होंने अर्जेंटीना की एक लड़की का रिकॉर्ड तोड़ा था और अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया था। 

37

इसके बाद नीलांशी का बाल सितंबर 2019 में 6'3 फीट लंबाई हो गई। इस लंबाई के साथ उन्होंने दोबारा गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था। उनकी उम्र जब 6 साल थी तो उन्होंने अपना बाल कटवाया था। उसके बाद से उन्होंने अब अपना बाल कटवाया है। 

47

नीलांशी ने 12 सालों के बाद अपने बाल काटे हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने 6 फीट से लंबे बालों को कटवाकर US के एक म्यूजियम में भेज रही हैं। उनके बाल कटवाने के पीछे की वजह भी बड़ी दिलचस्प और तारीफ करने योग्य है। वो अपने बाल कैंसर से जूझ रहे बच्‍चों को दान कर रही हैं। 

57

नीलांशी ने कहा कि वो ऐसा इसलिए कर रही हैं कि लोग इस महान काम से प्रेरित होकर आगे आकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए अपने बाल दान करें। उन्होंने बताया कि उनकी मां भी उनकी इस पहल का हिस्सा लेना चाहती हैं। वो भी दान करना चाहती हैं। 
 

67

गुजरात से ताल्लुक रखने वाली नीलांशी अपने बालों के लिए अक्सर चर्चा में रही हैं। फिलहाल, कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए नीलांशी का ये कदम तारीफ के काबिल है। 

77

नीलांशी ने अपने काटे हुए बालों का वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर शेयर किए वो वैसे ही वायरल हो गया। उनके इस वीडियो को अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया। इस पर लोगों के जमकर रिएक्शन्स आ रहे हैं। 

Recommended Stories