लाखों में बिकती है इस सूअर की बनाई पेंटिंग्स, अब तक कर चुका है 50 लाख रुपए की कमाई

Published : Mar 21, 2021, 10:22 AM IST

हटके डेस्क: कोरोना महामारी के कारण कई लोगों की कमाई के जरिये बंद हो गए।  बेरोजगारी की वजह से कई लोग डिप्रेशन में भी चले गए। लेकिन इस बीच अब एक सूअर सामने आया है, जिसने लॉक डाउन के दौरान 50 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई  कर ली है। ये सूअर दरअसल पेंटिंग्स बनाता है। इसकी पेंटिंग्स लाखों में बिकती है। हाल ही में इसकी लेटेस्ट पेंटिंग के बदले 2 लाख 36 हजार रुपए की पेमेंट की गई है। इसे स्पेन के एक शख्स ने ख़रीदा है। आइये आपको दिखाते  हैं कैसे मुंह में ब्रश पकड़ पेंटिंग करता है ये सूअर... 

PREV
15
लाखों में बिकती है इस सूअर की बनाई पेंटिंग्स, अब तक कर चुका है 50 लाख रुपए की कमाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सूअर काफी वायरल हो रहा है। इसका नाम पिग्कासो है। ये कोई ऐसा-वैसा सूअर नहीं है। ये एक पेंटर है। इसकी पेंटिंग्स लाखों में बिकती है। 

25

हाल ही में पिग्कासो ने प्रिंस हैरी की एक पेंटिंग बनाई थी। इसे स्पेन के एक शख्स ने खरीदा। इसके बदले शख्स ने सूअर को दो लाख 36 हजार रूपये का पेमेंट किया।  

35

अभी तक पिग्कासो ने अपनी सारी पेंटिंग्स से टोटल 50 लाख 23 हजार रुपए कमा लिए हैं। ये पैसे पिग्कासो की मालकिन के खाते में जाती है। इसकी मालकिन का नाम जोने लेफसन है। इन पैसों के जरिये वो दूसरे जानवरों की भी देखभाल की जाती है। 

45

55

पिग्कासो को एक पेंटिंग बनाने में कुछ ही घंटे लगते हैं। कुछ समय पहले पिग्कासो ने महारानी एलिजाबेथ की भी तस्वीर बनाई थी। इसे दो लाख रुपये में बेचा गया था। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories