Photos: 38 पत्नियां और 89 बच्चों वाले शख्स का निधन, 100 से अधिक कमरों वाले 4 मंजिला घर में रहते थे

Published : Jun 14, 2021, 10:23 AM ISTUpdated : Jun 14, 2021, 10:30 AM IST

38 पत्नियों और 89 बच्चों वाले जिओना चाना दुनिया छोड़कर चले गए। 76 साल की उम्र में आइजोल में हॉस्पिटल में निधन हुआ। मिजोरम में रहने वाले जिओना को दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया माना जाता है। जिओना डायबिटीज और हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। रविवार को आइजोल के एक हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। 17 साल की उम्र में उनकी पहली शादी हुई थी। वह भी उस महिला से जो उनसे तीन साल बड़ी थी।   

PREV
17
Photos: 38 पत्नियां और 89 बच्चों वाले शख्स का निधन, 100 से अधिक कमरों वाले 4 मंजिला घर में रहते थे

हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर लालरिंटलुआंगा झाउ ने कहा, तीन दिनों तक उनके घर बकटावंग में ही इलाज चला। लेकिन जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
 

27

जिओना का परिवार बक्तावंग तलंगनुम के पहाड़ी गांव में रहता है, जहां 100 से अधिक कमरों वाला चार मंजिला घर है। इस परिवार की वजह से ये गांव एक बड़ा पर्यटन स्थल बन चुका है। 
 

37

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, भारी मन से मिजोरम ने मिस्टर सिय्योन-ए (76) को विदाई। उन्हें 38 पत्नियों और 89 बच्चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया माना जाता है।

47

जिओना को अपनी पहली पत्नी 17 साल की उम्र में मिली थी। पहली पत्नी जिओना से 3 साल बड़ी थी।   
 

57

जिओना, चना पावल नाम के ग्रुप के प्रमुख थे। इस ग्रुप की स्थापना उनके पिता ने किया था। यहां बहुविवाह का प्रचलन है।

67

चना संप्रदाय के अनुयायियों का दावा है कि इसकी उत्पत्ति बाइबिल के रहस्योद्घाटन अध्याय 20 से कुम सांग रोरेल या पृथ्वी पर यीशु मसीह द्वारा 1,000 वर्षों के शासन के लिए खोजी गई है। संस्थापक खुआंगतुहा के नाम पर इस संप्रदाय का नाम खुआंगतुहा पावल रखा गया था।

77

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

Recommended Stories