अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी की बड़ी कामयाबी, अपने साथ भारत वापस ला रहे हैं 157 ऐतिहासिक कलाकृतियां

Published : Sep 25, 2021, 09:48 PM ISTUpdated : Sep 25, 2021, 09:50 PM IST

वॉशिंगटन. पीएम मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर वापस लौट रहे हैं। लौटते वक्त पीएम मोदी को अमेरिका की तरफ से खास गिफ्ट दिया जाएगा। पीएम मोदी अपने साथ अमेरिका से 157 कलाकृतियां वापस लाएंगे। पीएम मोदी ने अमेरिका द्वारा भारत को पुरावशेषों को वापस करने की सराहना की। चोरी, अवैध व्यापार और तस्करी के जरिए इन कलाकृतियों को लाया गया, जिन्हें अमेरिका ने जब्त किया। अब उन्हीं कलाकृतियों को अमेरिका ने पीएम मोदी को वापस सौंपने का फैसला किया है। पीएम तीन दिनों के लिए अमेरिका में थे। इस दौरान उन्होंने पहले दिन अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। दूसरे दिन व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की।  

PREV
16
अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी की बड़ी कामयाबी, अपने साथ भारत वापस ला रहे हैं 157 ऐतिहासिक कलाकृतियां

157 कलाकृतियों में क्या-क्या है?
157 कलाकृतियों की लिस्ट में 10वीं सीई के बलुआ पत्थर में रेवंता के डेढ़ मीटर बेस रिलीफ पैनल से लेकर 8.5 सेंटीमीटर लंबे कांस्य नटराज तक के सेट हैं। ये बहुत ही कीमती हैं। 
 

26

इन आइटम में अधिकतर 11 वीं सीई से 14 वीं सीई के दौरान के ऐतिहासिक हैं। वहीं करीब 45 कलाकृतियां बिफोर कॉमन एरा की हैं।
 

36

60 हिंदू धर्म से जुड़ी कलाकृतियां
इन आइटम में आधी कलाकृतियां यानी करीब 71 कलाकृतियां सांस्कृतिक हैं। वहीं आधे से अधिक मूर्तियां हैं जो हिंदू धर्म (60), बौद्ध धर्म (16) और जैन धर्म (9) से संबंधित हैं। इन मूर्तियों का निर्माण धातु, पत्थर और टेराकोटा के जरिए हुआ है। 

46

पीएम मोदी ने साल 2014 में शुरू किया था मिशन
कांस्य की कलाकृतियों में लक्ष्मी नारायण, बुद्ध, विष्णु, शिव पार्वती और 24 जैन तीर्थंकरों की प्रसिद्ध मुद्राओं की अलंकृत मूर्तियां हैं। इसके अलावा रूपांकनों में हिंदू धर्म की धार्मिक मूर्तियां तीन सिर वाले ब्रह्मा, रथ के साथ सूर्य, विष्णु और उनकी पत्नी, आदि है। 

56

बौद्ध धर्म से जुड़ी स्थायी बुद्ध, बोधिसत्व मजूश्री, तारा और जैन धर्म  जैसे- जैन तीर्थंकर, पद्मासन तीर्थंकर, जैन शामिल हैं।  

66

साल 2014 से सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार इस कोशिश में लगी है कि जो वस्तुएं या मूर्तियां की भारत से चोरी हुई है उन्हें वापस अपने देश लाया जाए। इसी क्रम में मूर्तियों को अमेरिका से लाया जाएगा।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories