मोदी और एंतोनियों गुतेरेस ने मिलकर शुरू किया मिशन लाइफ.. 10 फोटो में देखिए आज की प्रमुख झलकियां

Published : Oct 20, 2022, 06:33 PM ISTUpdated : Oct 20, 2022, 06:35 PM IST

केवड़िया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरेस इन दिनों भारत की यात्रा पर है। गुरुवार को वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात के केवड़िया में थे, जहां उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मिशन लाइफ लॉन्च किया। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज कुरनूल में थे। कश्मीर के गुलमर्ग में अच्छी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई और बेंगलुरु में एक बार फिर बारिश से शहर पानी-पानी हो गया है। आइए तस्वीरों में देखते हैं आज की कुछ झलकियां।

PREV
110
मोदी और एंतोनियों गुतेरेस ने मिलकर शुरू किया मिशन लाइफ.. 10 फोटो में देखिए आज की प्रमुख झलकियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरेस गुरुवार को गुजरात में थे। उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

210

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियाे गुतेरेस ने केवड़िया में मिशन लाइफ की शुरुआत भी की। 

310

गुजरात के केवड़िया में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में लोक नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। 

410

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आंध्र प्रदेश के कुरनूल में पहुंच चुकी है। यहां राहुल गांधी अपने एक समर्थक से मिलते हुए। 

510

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में इंदिरा रसोई में अपनी पत्नी सुनीता गहलोत और समर्थकों संग भोजन किया। 

610

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है, जहां एक परिवार के कुछ युवा गाय के गोबर मिश्रित मिट्टी के दीये तैयार कर रहे हैं। 

710

यह तस्वीर कश्मीर के गुलमर्ग की है, जहां शानदार बर्फबारी के बाद पर्यटकों का आना शुरू हो चुका है। बर्फ पर स्लेज सवारी का मजा लेते पर्यटक। 

810

गुजरात के गांधी नगर में चल रही एशिया के सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी के तीसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ हथियारों और विमानों के डेमो देखे। 

910

बेंगलुरु में एक बार फिर भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई है। लोग अपने घरों में जमा बारिश के पानी को निकालने की जद्दोजहद करते देखे गए। 

1010

 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पंडित दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के छात्र छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए। 

Read more Photos on

Recommended Stories