नई दिल्ली। इस साल देशभर में जबरदस्त गर्मी पड़ी। उत्तर भारत में पिछले हफ्ते मानसून सक्रिय तो हुआ, मगर राहत अब भी वैसी नहीं है, जैसी होनी चाहिए। भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच शुरू हो गया है और रोहित शर्मा बीमार हैं। टीम पर इसका असर तो जरूर पड़ेगा, फिर भी सब एकजुट हैं। शेक्सपियर क्या है यह आपको एक वायरल मीम्स के जरिए पता चलोगा और 20 रुपए की चाय 70 रुपए में कहां मिलती है, इसके बारे में भी आज आप जान जाएंगे। बस, एक बिल पर जरा गौर फरमाना होगा। तो आइए आज के वायरल मीम्स पर एक नजर डालते हैं।
यहां कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब जरूर खोजे जाने चाहिए। क्या सच में सुबह उठना फायदेमंद है। क्या सच में दूध पीना सेहतमंद होने का अच्छा उपाय है या फिर दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है।
210
शेस्सपियर के बारे में तो बहुत लोग जानते हैं, जो शायद नहीं जानते होंगे, वे इस लॉजिक पर अपना ज्ञान बढ़ाएं, क्योंकि अब इतना समय समझाने का किसके पास है।
310
यह बात तो बड़े-बुजुर्ग पहले ही कह गए हैं कि रिश्ता और मुकाबला हमेशा बराबरी वाले से रखो। अगर ऐसा नहीं कर रहे तो फिर ऊंचे वाले से करो, ताकि हारो तो.. भी चर्चे हों।
410
सबको हंसने-हंसाने वाले जेठालाल की ये बात भी सही है। सुबह होती है.. शाम होती है.. जिंदगी यूं ही तमाम होती है। तो ये सबक भी याद रखिए।
510
बचपन में हममे से ज्यादातर लोग इस तरह की तस्वीर का हिस्सा रहे होंगे। बारिश हो या धूप, एक छाते में सबको लेकर चलना वाकई दिलचस्प होता था।
610
यह सिर्फ फोटो नहीं है, हकीकत है। यहां 20 रुपए की चाय होती है, मगर भुगतान आपको 70 रुपए का करना होता है। यह कोई वसूली नहीं है बल्कि, लीगली लूट है।
710
इस बार की गर्मी बहुत से लोगों के लिए यादगार बन गई होगी। कई रिकॉर्ड भी टूटे। तभी तो कलाकार को सूर्य देवता से यह अपील भी करनी पड़ी कि अब बस भी किजिए देवता।
810
सिंगल यूज प्लास्टिक बैन तो हो गई है, मगर यह निर्णय कामयाब कितना होगा.. यह अफसर और नेता पर निर्भर करता है। इन सबसे ज्यादा एक आम आदमी को अपनी ताकत दिखानी होगी। बेहतर पर्यावरण के लिए यह बेहद जरूरी है।
910
हमारे कप्तान को कोविड हुआ है। तबीयत जरा नासाज है... मगर भारतीय टीम को हल्के में लेने की भूल मत कर बैठना।
1010
सबका हिसाब-किताब रखने वाले अमरीका को खुद के भी घर में कभी-कभी झांक लेना चाहिए। वहां लोग ठीक महसूस कर रहे हैं या उनके लिए मुसीबत का नाम अमरीका है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News