इतिहास की सबसे भयानक विमान दुर्घटनाएं, कहीं हवा में हुआ धमाका-कहीं समुद्र में समा गई सैकड़ों जानें

ट्रेंडिंग डेस्क. रविवार 15 जनवरी को नेपाल में हुए विमान हादसे में क्रू समेत सभी 72 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, ये इस तरह की पहली घटना नहीं है। दुनियाभर में ऐसी कई भयानक व रहस्यमयी विमान दुर्घटनाएं घट चुकी हैं, जिसमें सैंकड़ों लोग पलभर में काल के गाल में समा गए। इनमें से कई विमान दुर्घटनाएं आज भी रहस्य बनी हुई हैं। 5 स्लाइड्स में जानें विश्व की सबसे भयानक विमान दुर्घटनाओं के बारे में...

Piyush Singh Rajput | Published : Jan 15, 2023 12:46 PM IST / Updated: Jan 15 2023, 06:30 PM IST

15
इतिहास की सबसे भयानक विमान दुर्घटनाएं, कहीं हवा में हुआ धमाका-कहीं समुद्र में समा गई सैकड़ों जानें

एअर फ्रांस Flight 447

ये घटना 2009 की है। रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रही एयर फ्रांस की उड़ान संख्या 447 सीधे एटलांटिक महासागर में जा गिरी थी। इसमें सवार सभी 228 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के दो साल बाद एटलांटिक महासागर में 13,000 फीट की गहराई में इसका ब्लैक बॉक्स पाया गया था। जांच में पाया गया कि फ्लाइट की रफ्तार नियंत्रित करने वाली डिवाइस बर्फ की वजह से खराब हो गई थी, जिससे पायलट ने विमान पर से नियंत्रण खो दिया था।

25

EgyptAir 990

न्यूयॉर्क से काहिरा (मिस्त्र) जा रहा ये विमान भी 31 अक्टूबर 1999 को अटलांटिक महासागर में गिर गया था। इस विमान दुर्घटना में एक साथ 217 लोगों की मौत हो गई थी। अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा में विमान गिरने की वजह से पहले अमेरिका ने इसकी जांच की और मिस्त्र के पायलट को दोषी माना था। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि मिस्र के पायलट ने विमान को इसलिए गिराया क्योंकि उसे सेक्शुअल हैरेसमेंट के मामले में प्रताड़ित किया गया था। लेकिन मिस्त्र ने इस दावे को मानने से इंकार कर दिया और इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया।

35

स्टार डस्ट विमान 1947

अगस्त 1947 में ब्रिटेन के स्टार डस्ट विमान ने ब्यूनस एयर्स से सैंटियागो के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान अचानक ये विमान अर्जेंटीना के एंडीज पर्वतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लगभग 50 साल तक इस विमान का कोई मलबा नहीं मिला था, जिसकी वजह से ये मामला काफी रहस्यमयी बन गया था। इस विमान दुर्घटना में सभी 11 लोगों की मौत हो गई थी। 50 साल बाद इस विमान का मलबा मिलने की बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया था।

45

उरुग्वे एयर Flight 571

13 अक्टूबर 1971 को उरुग्वे से सैंटियागो जा रही फ्लाइट 571 बादलों के काफी नीचे होने की वजह से एंडीज पर्वत से टकरा गई थी। इस विमान में 45 लोग सवार थे, जिसमें से कुछ जिंदा बच गए थे लेकिन 72 दिनों तक एंडीज पर्वत पर फंसे रहे। जिंदा रहने के लिए इन्हें अपने साथियों का मांस खाना पड़ा था। आखिर में बचाव दल ने 16 लोगों को बचा लिया था।

55

फ्लाइट TW 800
17 जुलाई 1996 को ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस की फ्लाइट 800 में न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही धमाका हो गया था। धमाके से पूरा प्लेन हवा में आग का गोला बन गया और उसमें सवार सभी 230 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर दो तरह के दावे किए गए, एक में कहा गया कि इस फ्लाइट पर आतंकी हमला हुआ था, वहीं दूसरे में कहा गया कि फ्लाइट में शॉर्ट सर्किट की वजह से धमाका हुआ।

यह भी देखें : Nepal Plane Crash : नेपाल में 68 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश, बन गया आग का गोला, सामने आया ये वीडियो

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos