एअर फ्रांस Flight 447
ये घटना 2009 की है। रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रही एयर फ्रांस की उड़ान संख्या 447 सीधे एटलांटिक महासागर में जा गिरी थी। इसमें सवार सभी 228 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के दो साल बाद एटलांटिक महासागर में 13,000 फीट की गहराई में इसका ब्लैक बॉक्स पाया गया था। जांच में पाया गया कि फ्लाइट की रफ्तार नियंत्रित करने वाली डिवाइस बर्फ की वजह से खराब हो गई थी, जिससे पायलट ने विमान पर से नियंत्रण खो दिया था।