इस नदी में पानी के साथ-साथ बहता है सोना, देखने वाला भी रह जाता है दंग, जानें क्या है इसका रहस्य

Published : Feb 24, 2022, 01:26 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क: सोना (Gold) एक बहुमूल्य धातु है। इसे खरीदने के लिए हमें बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं। 1 तोला सोने की कीमत 50 हजार रुपए से ज्यादा होती है। लेकिन अगर हम कहे की एक नदी ऐसी है जिसमें पानी के साथ-साथ सोना (Gold river of india) भी बहता है, तो आप दंग रह जाएंगे। जी हां, झारखंड में स्वर्णरेखा (Subarnarekha River) नाम की नदी सदियों से सोना उगल रही है और हजारों परिवारों का घर इससे चल रहा है। तो क्या है इस स्वर्णरेखा नदी का रहस्य आइए हम आपको बताते हैं... 

PREV
17
इस नदी में पानी के साथ-साथ बहता है सोना, देखने वाला भी रह जाता है दंग, जानें क्या है इसका रहस्य

यह है झारखंड में बहने वाली स्वर्णरेखा नदी। जिसमें पानी के साथ-साथ स्वर्ण कंकड़ भी बहते हुए नदी किनारे आ जाते हैं और तमाड़ और सारंडा जैसे इलाके के लोग यहां सुबह उठकर आते हैं और सोने के कण को इकट्ठा करते हैं।

27

स्वर्णरेखा नदी रांची नगर से 16 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित नगड़ी गांव में रानी चुंआ नामक स्थान से निकलती है और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ती हुई मुख्य पठार को छोड़कर जलप्रपात के रूप में गिरती है। इसके उद्गम स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर आकर्षण का केंद्र भी बनाया गया है।
 

37

इस नदी के बारे में मान्यता है कि ये नदी और किसी नदी में नहीं मिलती है बल्कि 474 किलोमीटर की दूरी तय कर सीधे बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। रास्ते में दर्जनों छोटी-बड़ी नदियां स्वर्णरेखा में आकर मिलती हैं।

यह भी पढ़ें Russia-Ukraine War: जंग के ऐलान के बाद सोशल मीडिया ट्रेंड हुआ world war 3, देखें लोगों के रिएक्शन

47

भू वैज्ञानिकों का मानना है कि नदी के साथ सोने के कण बहने का कारण यह है कि नदी चट्टानों से होकर गुजरती है। इस वजह से इसमें कई बार सोने के कण मिलते हैं। हालांकि, अभी तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं।

57

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि नदी के आसपास संभवत कोई सोने की खदान है और नदी उन तमाम जगह के बीच से होकर गुजरती है, इसलिए इस नदी में सोने के कण मिलते हैं।

67

इतना ही नहीं स्वर्ण नदी के अलावा इसकी सहायक नदी कांची और करकरी की रेत में भी कई बार सोने के कण मिलते हैं लोगों का कहना है कि स्वर्णरेखा नदी में जो सोने के कण पाए जाते हैं वह कई बार बहकर इन नदियों तक पहुंच जाते हैं।

 

77

यहां के स्थानीय लोग सुबह से उठकर दिन भर सोने के कण इकट्ठा करने की मेहनत करते हैं। दिन भर मेहनत करने के बाद एक या दो व्यक्ति को एक दो सोने के कारण मिल ही जाते हैं। जिसकी कीमत बाजार में 200 से 400 रुपए के बीच मिलकी है। 1 मजदूर महीने भर में वह 5 से 7 हजार रुपए की कमाई कर लेता है।

यह भी पढ़ें Russia Ukraine conflict: तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर दुनिया;यूक्रेन में सुनाई पड़े धमाके; खौफभरी तस्वीरें

यूक्रेन ने दुनिया भर से मांगी हथियारों और उपकरणों की मदद, कहा - रूस पर कार्रवाई के लिए आगे आएं

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories