8 तस्वीरें बताती हैं इंसान नहीं राक्षस हैं तालिबानीः किसी की नाक काटी-किसी की आंख निकाल ली

Published : Aug 21, 2021, 02:09 PM ISTUpdated : Aug 21, 2021, 02:38 PM IST

काबुल. पत्थर मारना। गला काट देना। नाक काट देना। आंख निकाल लेना। पॉइंट ब्लैंक रेंज पर असॉल्ट राइफल से गोली मारना। ये तरीके तालिबान के हैं, जिनका इस्तेमाल महिलाओं पर करता है। अफगानिस्तान में 1996 से लेकर 2001 तक रहे तालिबान ने महिलाओं की जिंदगी नर्क सी बना दी थी। 2001 के बाद भी कई घटनाएं सामने आईं, जिसमें महिलाओं के साथ तालिबान ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। तालिबान की क्रूरता की डराने वाली तस्वीरें...   

PREV
18
8 तस्वीरें बताती हैं इंसान नहीं राक्षस हैं तालिबानीः किसी की नाक काटी-किसी की आंख निकाल ली

अफगानिस्तान पर दोबारा कब्जे के बाद खबरें आने लगी हैं कि तालिबान ने 12 साल के कम उम्र की लड़कियों की शादी कराना शुरू कर दिया है। टाइट कपड़े पहनने पर महिलाओं को गोली मार दे रहा है। खराब खाना बनाने पर जिंदा जला दे रहा है। 
 

28

तालिबान की बर्बरता की सबसे कुख्यात तस्वीरों में से एक में जर्मिना नाम की महिला की है। वह पांच बच्चों की मां थी। साल 1999 में काबुल के एक फुटबॉल स्टेडियम में उसे गोली मार दी गई। 

38

साल 2015 में तालिबानी एक महिला को कब्र के पास बैठाकर पत्थर मार रहे थे। महिला 19 साल की थी। नाम रोखशाना था। ये घटना बताती है कि तालिबान कितना क्रूर है। रोखशाना पर अपने पति के अलावा किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध बनाने का आरोप लगाया था।
 

48

क्रूरता की कहानी 2012 की भी है। जब एक फुटेज सामने आया, जिसमें दिखा कि तालिबान ने 23 साल की नजीबा नाम की एक महिला को सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। 
 

58

इस साल की शुरुआत में एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक महिला चिल्लाती हुई दिखी। उसे तालिबानी लड़ाके कोड़े मार रहे थे। उसपर आरोप लगा कि वह एक आदमी से फोन पर बात कर रही थी।
 

68

बीबी आयशा की कहानी भी डराने वाली है। 14 साल की उम्र में शादी करने के बाद जब उसने भागने की कोशिश की तो तालिबान ने नाक और कान काट दिए। टाइम के कवर पेज पर आने के बाद अमेरिका में जाकर सर्जरी कराई। 
 

78

जब तालिबान लड़ाकों ने 33 साल की खटेरा को निशाना बनाया तब वे गर्भवती थीं। उन्होंने कहा कि उसकी आंखें फोड़ दी थीं। वह कहती हैं कि वह भाग्यशाली हैं कि जिंदा है। खटेरा दिल्ली में हैं। उन्होंने बताया कि एक हमले में उसकी आंखें निकाल ली गई थीं। खटेरा के खिलाफ उनके पिता और एक तालिबानी लड़ाने ने क्रूरता दिखाई थी।  

88

तालिबान की क्रूरता का एक किस्सा साल 2016 का है। जब अकेले खरीदारी करने के लिए गई एक महिला का सिर कलम कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें...

1- कौन है वह जासूस जो कर सकता है तालिबान का अंत! पांच शेरों वाली घाटी में कर रहा तालिबान से युद्ध की तैयारी

2- किसी को गोली मारी, दुपट्टे से गला घोंटा और हाथ की नस काट दी, तालिबान ने हजारा के 9 लोगों को दी खौफनाक मौत

3- तालिबान के टेरर को बयां कर रही है यह तस्वीर: गोद में खून से सना बेटा-पास खड़ा बच्चा मांगता रहा रहम की भीख

4- Taliban की क्रूरता: इस पुलिसवाले ने ऐसा क्या किया, जो सरेंडर के बाद भी मारी गोली, लाश पर भी की फायरिंग

5- प्लेन, गन, नाइट विजन गॉगल्स...तालिबान के हाथ लगे अमेरिका के ऐसे हथियार, जो मचा सकते हैं तबाही

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories