बगोटा। करीब 7 साल पहले यानी वर्ष 2015 में समुद्री खोजकर्ताओं ने कोलंबिया की नौसेना की मदद से मशहूर सैन जोस गैलियन जहाज के अवशेष को कैरेबियन सागर से खोज निकाला था। लगभग तीन सदी यानी 300 साल से यह समुद्र में दफन था। सैन जोस गैलियन स्पेनिश जहाज था और किसी वजह से स्पेन अपना खजाना, जिसमें सोने, चांदी, हीरे आदि अनमोल रत्न शामिल थे, सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा था। तभी यह कैरेबियन सागर में डूब गया था। आइए तस्वीरों में देखते हैं इस जहाज के अवशेष और खजानों की एक झलक।
दावा किया जाता है कि 1708 में कोलंबिया के कैरेबियाई बंदरगाह कार्टाजेना के पास सैन जोस गैलियन को ब्रिटिश नौसेना ने गलती से डूबो दिया था। तब इस जहाज पर चालक दल के 600 सदस्य सवार थे, जिसमें केवल 11 जीवित बचे थे।
210
खजाना भरकर जहाज जब जा रहा था तब इसकी सूचना ब्रिटिश सैनिकों को भी लग गई थी और वे इसे लूटना चाहते थे, मगर किसी वजह से तब यह डूब गया।
310
अब जबकि इसे कोलंबिया की नौसेना ने अपने इलाके से खोज निकाला है, तब स्पेन भी इस पर दावा कर रहा है कि खजाना उसका है, इसलिए उसे लौटा दिया जाए।
410
कोलंबिया की सरकार का कहना है कि यह उसके इलाके से मिला और उसकी नौसेना ने खोजा है, इसलिए वह इसे नहीं देगा। हालांकि, तमाम कानूनी दावपेंचों के बाद कोलंबिया को सफलता मिल गई है और माना जा रहा है कि पूरे खजाने पर कब्जा उसी का होगा।
510
वैसे स्पेन एक बार और अपील का मन बना रहा है। मगर कोलंबिया ऐसा कोई मौका अब देने के मूड में नहीं दिख रहा है। हाल ही में कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने इस जहाज के मलबे की अभूतपूर्व तस्वीरें जारी की हैं।
610
राष्ट्रपति ड्यूक ने ऐलान किया है कि काफी कोशिशों के बाद एक छोटा जहाज लगभग 3100 फुट यानी 950 मीटर की गहराई में इस जहाज के करीब तक पहुंच गया है।
710
जो टीम वहां पहुंची है, उन्होंने जानकारी दी कि इस जहाज तक अभी कोई और नहीं पहुंचा और यह अकेला पहला प्रयास था। दावा यह भी किया जा रहा है कि इस जहाज में 17 बिलियन डॉलर का खजाना रखा है।
810
यही नहीं, बीते मार्च में कुछ समुद्री खोजकर्ताओं ने सर अर्नेस्ट शेकल्टन का खोया हुआ जहाज एन्डयूरेंस अंटार्कटिका के तट पर खोज निकाला। माना जाता है कि यह जहाज 1915 में डूब गया था। अब इसको लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
910
एन्डयूरेंस 1914 से 1917 के इंपीरियल ट्रांस अंटार्कटिक कैंपेन में इस्तेमाल किए गए दो जहाज में से एक था। इसकी लंबाई लगभग 144 फुट थी, जिसमें 28 पुरूष सवार थे। यह अब तक के सबसे अनोखे जहाजों में से एक माना जाता था और काफी चर्चित था।
1010
करीब एक सदी बाद इसके अवशेष वेडेल सागर से मिले हैं। खोजकर्ताओं ने बताया कि करीब एक सदी बाद यह पानी की सतह से करीब तीन किलोमीटर दूर दिखा और यह जिस स्थिति में मिला वह भी यादगार है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News