सामने आईं Vladimir Putin के सीक्रेट पैलेस की तस्वीरें, 750 करोड़ में बना है महल, देखें अंदर की तस्वीरें

Published : Jan 23, 2022, 02:34 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)  के महल की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की गई हैं। ये तस्वीरें शेयर करते हुए एलेक्सेई नवेलनी की टीम ने पुतिन पर हमला बोला है। नवेलनी की टीम का दावा है कि यह तस्वीरें ब्लैक सी में स्थित महल की है। इस महल में ऐशो-आराम का पूरा इंतजाम है। पुतिन के एंटरटेनमेंट के लिए पोल डांस रूम, स्ट्रिपटीज हॉल, हुक्का लाउंज भी है। ब्लैक सी में स्थित पुतिन के इस महल की कीमत 7500 करोड़ रुपए बताइ जा रही है। आइए देखते हैं कैसे दिखता है पुतिन का महल। 

PREV
15
सामने आईं Vladimir Putin के सीक्रेट पैलेस की तस्वीरें, 750 करोड़ में बना है महल, देखें अंदर की तस्वीरें

महल की कीमत करीब 7500 करोड़ रुपए (1 अरब डॉलर) है। इससे पहले कहा गया था कि महल में कैसीनो और एक्वा डिस्को भी है। यह 16 मंजिला महल सी-फेसिंग है। इसकी ज्यादातर मंजिलें अंडरग्राउंड है। इसे हॉलीवुड कैरेक्टर जेम्स बांड के सीक्रेट ठिकाने की तरह बताया जाता है। महल की तस्वीरें पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सेई नवेलनी की टीम शेयर की है।

25

महल को लेकर राष्ट्रपति पुतिन की ओर से कहा गया है कि यह उनके अरबपति दोस्त का है। जबकि रूस का प्रतीक दो सिरों वाला ईगल पूरे महल में दिखता है। इससे साबित होता है कि महल आधिकारिक है।

35

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के "सीक्रेट पैलेस" की हुक्का लाउंज और पोल डांस के साथ स्ट्रिप क्लब की सैकड़ों तस्वीरें वायरल हो गई हैं। जेल में बंद रूसी कार्यकर्ता अलेक्सी नवलनी के सहयोगियों ने कथित तौर पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुप्त महल के अंदर की सैकड़ों तस्वीरें प्रकाशित कीं हैं। इन तस्वीरों में रूस के दक्षिणी काला सागर तट पर पुतिन के निजी इस्तेमाल के लिए कथित तौर पर बनाई गई महलनुमा हवेली के अंदरूनी विवरण दिखाती हैं। 

45

जनवरी 2021 में, यह कहा गया कि पुतिन 2014 से ही चुपके से 100 बिलियन रूबल या लगभग 1.3 बिलियन डॉलर की लागत से 17,691 वर्ग मीटर का महल बना रहे थे। इन तस्वीरों को भ्रष्टाचार विरोधी फाउंडेशन (एफबीके) द्वारा जारी किया गया था, जो नवलनी द्वारा स्थापित एक संगठन है. एफबीके ने कहा है कि तस्वीरें इमारत के निर्माण के दौरान ली गई थीं। 

55

टाइम मैगजीन से बात करते हुए नवेलनी ने पुतिन पर कई आरोप लगाए हैं। नवेलनी का दावा है कि पुतिन खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए किसी को भी रास्ते से हटा देते हैं।  व्लादिमीर पुतिन के कथित गुप्त महल के अंदर स्थित एक बेडरूम खी भी तस्वीर सामने आई है। 
 

Recommended Stories