Published : May 15, 2022, 04:10 PM ISTUpdated : May 15, 2022, 04:25 PM IST
नई दिल्ली। केतकी चितले को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, कुछ सामाजिक संगठन इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताकर उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। केतकी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी नेता शरद पवार पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की है। उनके साथ एक छात्र को भी गिरफ्तार किया गया है। बहरहाल यह पहली बार नहीं है, जब केतकी विवादों में आई हैं। वह पहले भी कई बार अपने बयानों की वजह से विवादों में रह चुकी हैं। उनकी पहचान अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर है। आइए तस्वीरों के जरिए समझते हैं क्या है पूरा मामला।
केतकी चितले अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। उनके साथ फॉर्मेसी के एक छात्र को भी गिरफ्तार किया गया है।
210
केतकी चितले की उम्र 29 साल है। वह मराठी फिल्मों और हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर शरद पवार के खिलाफ कुछ कड़े शब्द लिखे हैं।
310
आरोप लगाया जा रहा है कि केतकी चितले ने फेसबुक पेज पर कविता पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने 81 वर्षीय शरद पवार को निशाना बनाया है। इसमें उन्होंने लिखा है नरक आपका इंतजार कर रहा है और आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं।
410
मुंबई में ठाणे थाना की पुलिस ने केतकी के खिलाफ आईपीसी की धारा 500, 501, 505 (2), 153 ए के तहत केस दर्ज किया है। केतकी के अलावा फार्मेसी के छात्र निखिल भामरे को भी नासिक से शरद पवार के खिलाफ ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
510
केतकी चितले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट का नाम ‘मिर्गी वारियर क्वीन’ रखा है। वह एक्सेप्ट एपिलेप्सी नाम की संस्था की संस्थापक हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 58 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं।
610
केतकी कई टीवी सीरिल्यस में काम कर चुकी हैं। वह छोटे पर्दे की एक्ट्रेस हैं। स्टार प्रवाह चैनल पर प्रसारित अंबत गोड, जी-5 पर तुजा मझा ब्रेकअप और सोनी टीवी पर प्रसारित हुए सास बिना ससुराल में काम कर चुकी हैं।
710
केतकी चितले को मिर्गी की बीमारी हैं और उन्होंने एक बार आरोप लगाया था कि इस बीमारी की वजह से एक सीरीज से उन्हें अलग कर दिया गया। हालांकि, केतकी चितले इस बीमारी का इलाज करा रही हैं।
810
केतकी चितले भी अपने बयानों और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टों की वजह से विवादों में रह चुकी हैं। विवादित बयानों की वजह से उन पर पहले भी केस दर्ज हुआ था, मगर यह पहली बार हुआ है, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
910
केतकी ने पहले विभिन्न धर्मों और संप्रदायों का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था। इसके चलते आंबेडकर आंदोलन के एक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ नव-बौद्ध धर्म पर टिप्पणी के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी। केतकी के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।
1010
केतकी चितले को हिरासत में लिए जाने के बाद उन पर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने काली स्याही फेंकी। चितले पर 3 मामले दर्ज हुए हैं। एक माला ठाणे शहर के कलवा पुलिस स्टेशन में, एक पुणे में और एक मुंबई में।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News