नई दिल्ली। World Chocolate Day 2022: ऐसे बहुत कम लोग होंगे, जिन्हें चॉकलेट पसंद नहीं होगा। यह नाम सुनने भर से कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। खासकर बच्चे और युवा तो इसके दीवाने होते हैं। आज वर्ल्ड चॉकलेट डे है और यह हर साल जुलाई के महीने में पहले गुरुवार को आता है। इस बार यह आज यानी 7 जुलाई को मनाया जा रहा है। दुनियाभर में तमाम तरह की अलग-अलग स्वाद वाली विभिन्न ब्रांड की चॉकलेट मिलती हैं। इनमें किसी का सवाद मीठा होता है तो किसी का फीका। मिर्च के स्वाद की चॉकलेट भी मिलती है और दालचीनी तथा ग्रीन टी के स्वाद वाली चॉकलेट भी। ऊंटनी के दूध की चॉकलेट भी बाजार में मिलती है और यह दुबई में ही बनती है। यहीं से इस स्वाद की चॉकलेट पूरे दुनिया में एक्सपोर्ट होती है। आइए तस्वीरों के जरिए चॉकलेट से जुड़े कुछ तथ्य जानते हैं।
वैसे तो भारत में भी अलग-अलग स्वाद वाली चॉकलेट मिलती है, मगर कुछ चॉकलेट ऐसी हैं, जो भारत में नहीं मिलतीं, इन्हें स्पेशल ऑर्डर पर ही मंगाना पड़ता है।
210
जापान में स्वीट पोटेटो चॉकलेट मिलती है, तो कुछ देशों में बेकन और फ्रेंच टोस्ट चॉकलेट भी मिलती है। एक चॉकलेट का नाम तो इंडियन करी चॉकलेट है, मगर यह भारत में नहीं मिलती।
310
आप यह जानकर हैरान होंगे कि दालचीनी, मिर्च और ग्रीन टी फ्लेवर वाली चॉकलेट्स भी बाजार में उपलब्ध हैं। इसके अलावा दुबई में ऊंटनी के दूध की चॉकलेट बनती है और विभिन्न देशों में यहां से एक्सपोर्ट की जाती है।
410
यह बात तो सभी जानते होंगे चॉकलेट कोको नाम के पौधे के फल से बनती है, मगर यह बात कम लोग ही जानते होंगे कि चॉकलेट सबसे पहले मैक्सिको में बनी और यहीं से पूरी दुनिया में पहुंची।
510
दावा किया जाता है कि मैक्सिको में एज्टैक सम्राट मॉन्तेजूमा वह सबसे पहले शख्स थे, जो चॉकलेट से बना पेय पदार्थ पीते थे, मगर मीठा नहीं नमकीन। यह पेय वह सोने के गिलास में पीते थे।
610
इसके बाद यहां यूरोपीय सौदागर आए तो इसे पूरी दुनिया में ले गए। शुरुआत में इसका इस्तेमाल पेय पदार्थ के रूप में ही होता था, मगर कुछ लोगों ने इसमें कड़वाहट को कम करने के लि दूध और चीनी मिलाना शुरू कर दिया।
710
इसके बाद कुछ और इनोवेटिव लोग सामने आए। उन्होंने इसमें दूध और चीनी के साथ कुछ और मजेदार चीजें मिलाकर इसे जमाना शुरू कर दिया और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खाने लगे और यहीं से आया आधुनिक चॉकलेट।
810
बहुत कम लोग जानते हैं कि कोको सिर्फ चॉकलेट बनाने के काम नहीं आता बल्कि, नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली कोकीन भी इसी से बनाई जाती है। पहले इसका इस्तेमाल पेन किलर के तौर पर होता था, मगर यहां भी कुछ इनोवेटर आ गए और इसे नशीला पदार्थ बना दिए।
910
वैसे, हम भारतीय मानते हैं कि दुनियाभर में अगर कहीं की चॉकलेट मशहूर है तो वह स्विट्जरलैंड की है। मगर असल चॉकलेट खाने वाले जानते हैं कि सबसे शानदार अगर कहीं की चॉकलेट है तो वह बेल्जियम की है।
1010
इसके अलावा, यूरोप में सफेद चॉकलेट बनती है, मगर इसमें दूध नहीं होता। फिर काली चॉकलेट भी बनती हैं, जिनमें शकर कम या बिल्कुल नहीं होता और इसलिए ये कड़वी होती है। ऐसे में दोनों ही तरह की चॉकलेट हम दूध और चीनी के शौकीन भारतीयों को पसंद नहीं आती।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News