सुंदरता बरकरार रखने के लिए क्लियोपेट्रा नहाती थी इस दूध से, भारत में कीमत है करीब 7000 रुपए प्रति लीटर

नई दिल्ली। World Milk Day 2022: वर्ल्ड मिल्क डे (World Milk Day) पर आज बात करेंगे मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा (cleopatra) की। दावा किया जाता है कि इन्हें अब तक की सबसे खूबसूरत महारानी का दर्जा हासिल है। खूबसूरती और अदाओं की वजह से ये तमाम राजा-महाराजाओं को अपने वश में कर लेती थीं। खूबसूरती हासिल करने और उसे बरकार रखने के लिए ये तरह-तरह के जतन किया करती थीं। ऐसे-ऐसे हथकंडे अपनाती थीं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। बहरहाल, किसी भी वजह से ये सुंदर तो बन ही गई थीं। आइए वर्ल्ड मिल्क डे पर जानते हैं गधी के दूध की अहमियत और क्लियोपेट्रा की खूबसूरती में इसका प्रभाव। 

Asianet News Hindi | Published : May 31, 2022 5:59 AM IST

110
सुंदरता बरकरार रखने के लिए क्लियोपेट्रा नहाती थी इस दूध से, भारत में कीमत है करीब 7000 रुपए प्रति लीटर

मिस्र की यह महारानी क्लियोपेट्रा जितनी खूबसूरत थी उतनी ही खतरनाक। सुदंरता हासिल करने के लिए यह गधी के दूध से नहाती थी। उससे पहले यह अपने शरीर पर मगरमच्छ के मल को सूखाकर उसका लेप लगताी थी। 

210

क्लियोपेट्रा ने 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मिस्र पर राज किया। वह दुनिया की सबसे सुंदर और अमीर महिला के तौर पर मशहूर थी। इतिहास में उसका नाम रहस्यमयी शख्सियत के तौर पर दर्ज है। 

310

क्लियोपेट्रा सुंदरता के साथ-साथ बुद्धिमान और बेहद चालाक भी थी। उसे दुनिया की अकेली महिला शासक कहा जाताा है। वह अपनी राजनीतिक और कूटनीतिक चालों से बड़े-बड़े राजाओं को परास्त कर देती। 

410

वह मिस्र पर शासन करने वाली आखिरी फराओ थी। उसका साम्राज्य दूर-दूर तक फैला था। अपनी चमकती-दमकती खूबसूरत और नरम त्वचा के लिए वह रोज 700 गधी का दूध मंगाती और उससे स्नान करती। 

510

हालांकि, इस बात का स्प्ष्ट उल्लेख नहीं मिलता कि वह मूल रूप से कहां की थी। तमाम इतिहासकारों के विचार इस पर बंटे हुए हैं। वैसे कुछ इतिहासकार उसे अफ्रीकी मूल का बताते हैं तो कुछ उसे रोम से। क्लियोपेट्रा ने खुद को मिस्र की महारानी के तौर पर स्थापित किया। 

610

कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा की त्वचा पर लाल चकत्ते थे। चेहरे पर बहुत सी झुर्रियां और झाइयां थीं। इसे दूर करने के लिए वह रोज पानी जगह गधी के दूध से नहाती थी। उसके लिए 700 गधी के दूध का इंतजाम किया जाता था। 

710

वैसे वैज्ञानिकों का मानना है कि गाय या भैंस की तुलना में गधी का दूध काफी बेहतर होता है। कोरोना महामारी के दौर में गधी के दूध की कीमत करीब सात हजार रुपए लीटर तक पहुंच गई थी। अन्य दूध की तुलना में गधी का दूध खट्टा होता है। 

 

810

हालांकि, तमाम कोशिशों और जतन से रहने के बावजूद वह ज्यादा समय तक नहीं जी सकी। उसकी मृत्यु महज 39 साल की कम आयु में हो गई थी। वैसे, यह भी रहस्य ही बना हुआ है कि उसकी मौत कैसे हुई।

910

कुछ इतिहासकारों का दावा है कि क्लियोपेट्रा को जहर दिया गया। वहीं, कुछ इतिहासकारों का मत है कि क्लियापेट्रा ने बहुत अधिक मादक पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ लोगों का यह भी दावा है सांप से कटवाकर उसने खुद आत्महत्या कर ली थी। 

1010

इस महारानी की सेवा में हजारों सेवक और सेविकाएं दिन रात तैनात रहते थे। उसके एक आदेश पर चाहे कितनी मुश्किल हो, कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सामान जुटा लिया जाता था। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos