कभी इन एक्टर्स से रहा 'कशिश' का अफेयर, बाद में प्रोड्यूसर से शादी कर बसा लिया घर : PHOTOS

मुंबई। पॉपुलर टीवी शो 'कहीं तो होगा' में कशिश के नाम से फेमस हुई एक्ट्रेस आमना शरीफ जल्द ही एकता कपूर के टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल निभाती नजर आएंगी। शो में आमना हिना खान को रिप्लेस करेंगी। बता दें कि आमना ने 2003 में आए टीवी शो 'कहीं तो होगा' में एक्टर राजीव खंडेलवाल के साथ स्क्रीन शेयर किया था। शो के शुरु होने के बाद ही आमना और राजीव के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 26, 2019 12:35 PM IST / Updated: Sep 26 2019, 06:08 PM IST

16
कभी इन एक्टर्स से रहा 'कशिश' का अफेयर, बाद में प्रोड्यूसर से शादी कर बसा लिया घर : PHOTOS
इस बॉलीवुड एक्टर की वजह से हुआ ब्रेकअप : आमना और राजीव की लव-लाइफ अच्छी चल रही थी लेकिन ये रिलेशन लगभग 3 साल बाद शो के खत्म होते-होते टूट गया। इस रिलेशनशिप के टूटने की वजह आमना का बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी से अफेयर बताया जाता है।
26
आमना ने इस फिल्म में किया था आफताब के साथ काम : 2009 में आमना ने फिल्म 'आलू चाट' में काम किया था। इस फिल्म के साथ ही आमना और आफताब का अफेयर शुरु हो गया। दोनों ने बाद में साथ-साथ दूसरी फिल्म 'आओ विश करें' में भी काम किया। आफताब और आमना के रिलेशनशिप का खुलासा 2008 में तब हुआ जब राजीव में अपने एक इंटरव्यू में इस पर बात की।
36
जब राजीव बोले- आमना और मैं अब साथ नहीं हैं : एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए राजीव ने कहा था- ''मैं और आमना अब साथ नहीं हैं। हमने 3 साल साथ बिताए लेकिन अब ये रिलेशन खत्म हो चुका है। मैं उससे कुछ महीनों से टच में नहीं हूं वो फिल्मों में बिजी है उसकी डेटिंग की खबरें भी आ रही हैं लेकिन मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता हूं।"
46
3 साल बाद आफताब से भी हो गया आमना का ब्रेकअप : राजीव के बाद आफताब से भी आमना का रिलेशनशिप ज्यादा टाइम तक नहीं चला। दोनों लगभग 3 साल के रिलेशनशिप के बाद 2011 में अलग हो गए।
56
आमना ने फिल्म प्रोड्यूसर से कर ली शादी : आफताब से ब्रेकअप के बाद आमना की मुलाकात डिस्टीब्यूटर से प्रोड्यूसर बने अमित कपूर से हुई। दोनों ने लगभग एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद 27 दिसंबर 2013 को इस कपल ने शादी कर ली। शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होटल ताज लैंड में रखा गया था, जिसमें सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।
66
शादी के दो साल बाद मां बनीं आमना शरीफ : शादी के करीब दो साल बाद आमना सितंबर, 2015 में बेटे की मां बनीं। आमना के बेटे का नाम अरैन कपूर है। अरैन अब 4 साल के हो चुके हैं। बता दें कि आमना ने 2001 में म्यूजिक वीडियो 'दिल का आलम' में काम किया है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos