PHOTOS:'बिग बॉस 13' में 'गोपी बहू' से लेकर गोविंदा की भांजी तक इन 7 सेलेब्स के नाम कंफर्म

Published : Sep 25, 2019, 02:04 PM ISTUpdated : Sep 25, 2019, 05:06 PM IST

मुंबई. टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' का 13वें सीजन का आगाज जल्द होने वाला है। इसे 29 सितंबर से टेलिकास्ट किया जाएगा। हाल ही में सलमान खान और मेकर्स द्वारा शो का लॉन्चिंग इवेंट रखा गया था। इसके साथ ही अब 'बिग बॉस' के घर में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए गोविंदा की भांजी आरती सिंह और गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी समेत 7 स्टार्स के नाम कंफर्म हो गए हैं। इन नामों को मीडिया रिपोर्ट्स में कंफर्म बताया जा रहा है।

PREV
17
PHOTOS:'बिग बॉस 13' में 'गोपी बहू' से लेकर गोविंदा की भांजी तक इन 7 सेलेब्स के नाम कंफर्म
गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा की बहन आरती सिंह बिग बॉस के घर में दिखेंगी। हाल ही में आरती ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी भी की थी, जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे।
27
इसके साथ ही गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी भी बिग बॉस में नजर आएंगी। अभी वो किसी भी टोवी शो का हिस्सा नहीं है इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि इनकी बिग बॉस के घर में एंट्री कंफर्म है। एक्ट्रेस का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया था।
37
'ओ साकी साकी' सॉन्ग फेम एक्ट्रेस कोइना मित्रा काफी समय से फिल्मों से दूरियां बना रखी है। अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के सीजन 13 से टीवी पर वापसी कर रही हैं।
47
टीवी शो 'नागिन 3' में 'चुड़ैल' का रोल प्ले करने वाली माहिरा शर्मा का नाम भी 'बिग बॉस' के लिए कंफर्म कर दिया गया है।
57
फिल्म 'फैशन' फेम एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे का नाम शो के लिए तय किया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने पिछले दिनों 'बिग बॉस' की खबरों को गलत ठहराया था। लेकिन, अब मीडिया रिपोर्ट्स में शो में जाने के लिए कंफर्म किया जा रहा है।
67
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से चर्चा में रही एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने वाली हैं। उनका नाम भी शो सीजन 13 के लिए तय किया गया है।
77
वहीं, टीवी का फेमस सीरियल बालिका वधू एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी 'बिग बॉस' के लिए कंफर्म किया गया है। इसके अलावा गोविंदा की भांजी आरती सिंह को एक्टर के डेट करने की भी खबरें आई थी। अगर दोनों के बीच ऐसा कुछ है तो इस रिश्ते को स्क्रीन पर देखना बेहद ही खास होगा और साथ ही रोमांस का तड़का भी देखने के लिए मिलेगा। बहरहाल, एक्टर का भी एक प्रोमो वीडियो सामने आया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories