7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के बढ़े पेट पर जैसे ही किया पति ने Kiss, देखने लायक था TV की नागिन का चेहरा

Published : Dec 29, 2020, 04:37 PM ISTUpdated : Jan 03, 2021, 10:29 AM IST

मुंबई. टीवी की नागिन के नाम से फेमस अनीता हसनंदानी (anita hassanandani) जल्दी ही मां बनने वाली हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान अनीता ने अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी की बात पब्लिकली की थी। अनीता और रोहित ने एक वीडियो शेयर कर क्रिएटिव तरीके से खुशखबरी की घोषणा की थी। अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपीन फोटोज शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने पति रोहित रेड्डी (rohit reddy) और अपने बेबी बंप के साथ कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सामने आई फोटोज में रोहित 7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के बढ़े हुए पेट पर किस करते नजर आ रहे हैं और अनीता इस दौरान बेहद खुश नजर आ रही है। बता दें कि अनीता नए साल में अपने बच्चे को जन्म देंगी।

PREV
17
7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के बढ़े पेट पर जैसे ही किया पति ने Kiss, देखने लायक था TV की नागिन का चेहरा

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एकता कपूर (ekta kapoor) ने अपनी सबसे फेरवेट एक्ट्रेस अनीता के लिए गोद भराई सेरेमनी का आयोजन किया। गोद भराई की रस्म में अनीता 7 महीने के बेबी बंप के साथ पति रोहित रेड्डी के साथ पहुंची। इस मौके पर उन्होंने पीले रंग की गाउन पहन रखी थी। 
 

27

आपको बता दें कि अनीता शादी के 7 साल बाद प्रेग्नेंट हुई हैं। वे नए साल में यानी फरवरी या मार्च में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अपने आने वाले बेबी के लिए कपल काफी एक्साइटेड है।

37

अनीता ने 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी। 

47

इसके बाद वो अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई और इसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया। कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज किया, इससे अनीता हैरान रह गईं। 

57

रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। जल्द ही अनीता और रोहित ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और कपल ने शादी कर ली।

67

बता दें कि अनीता 39 साल की हैं। उन्होंने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। फिलहाल वे प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है।

77

अनीता ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नागिन 3’, 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से', 'ये है मोहब्बतें' जैसी टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।

Recommended Stories