मुंबई। टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' (Ye Hai Mohabbatein) की शगुन यानी अनीता हसनंदानी (Anita hassanandani) अक्सर फैन्स के साथ अपने बेटे आरव की फोटो और वीडियोज शेयर करती हैं। अनीता बताती हैं कि बेटे आरव में किस तरह और क्या-क्या बदलाव आ रहे हैं। अनीता कभी आरव के सोते हुए का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी डायपर चेंज करते वक्त। हाल ही में उन्होंने बेटे आरव को ब्रेस्टफीड कराने को लेकर एक वीडियो शेयर किया। इसमें अनीता ने बताया कि बेबी को ब्रेस्टफीड कराना कितना जरूरी होता है।
अनीता वीडियो में बताती हैं कि बेटे आरव को वह ब्रेस्टफीड तब तक कराएंगी, जब तक वह करा सकती हैं। अनीता कहती हैं- एक मां होने के नाते मेरी सबसे बड़ी चिंता यह रहती है कि क्या मैं अपने बेबी के लिए सबकुछ कर रही हूं? जब आरव ने जन्म लिया, सबने मुझे एक सलाह दी। डॉक्टर्स ने, मांओं ने और बच्चे के स्पेशलिस्ट ने कि आपके बच्चे की हेल्थ के लिए सबसे जरूर है ब्रेस्ट मिल्क।
210
अनीता के मुताबिक, ब्रेस्ट मिल्क में वे एंटीबॉडीज होती हैं, जो बच्चे की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं। मैंने तभी फैसला कर लिया था कि मैं आरव को तब तक ब्रेस्ट मिल्क से फीड कराऊंगी, जब तक मैं करा सकती हूं। या फि 6 महीने तक तो जरूर कराऊंगी। ब्रेस्टफीड बेबी के लिए सबसे अच्छा न्यूट्रीशन होता है।
310
बता दें कि अनीता हसनंदानी ने फरवरी, 2021 में बेटे आरव को जन्म दिया था। पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई फोटो और वीडियो शेयर किए थे। ऑपरेशन थिएटर में रोहित, अनीता के साथ थे, इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही फैन्स को दी थी।
410
14 अप्रैल, 1981 को मुंबई में जन्मी अनीता का असली नाम नताशा हसनंदानी हैं। अनीता को 2001 में टीवी सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने क्या हादसा क्या हकीकत, कसौटी जिंदगी की, काव्यांजलि, कुमकुम, कहानी घर घर की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे टीवी शोज में काम किया। अनीता ने 2013 में ब्वॉयफ्रेंड रोहित रेड्डी से शादी की। वैसे, दोनों की लव स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग है।
510
अनीता और रोहित की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। दरसअल, दोनों एक ही जिम में वर्कआउट के लिए जाते थे। अनीता पहली बार उनसे यहीं मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और कपल ने साथ में पब पार्टीज में जाना शुरू कर दिया।
610
कुछ ही टाइम बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अनीता ने 14 अक्टूबर, 2013 को अपने तेलुगु ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने का फैसला किया। रोहित रेड्डी बिजनेसमैन हैं। शादी के 7 साल बाद अनीता और रोहित फरवरी, 2021 में पेरेंट्स बने हैं।
710
अनीता ने 9 फरवरी, 2021 को बेटे को जन्म दिया है। डिलीवरी से ठीक पहले रोहित रेड्डी ने अनीता के साथ फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उनके गालों पर Kiss करते दिख रहे थे। बता दें कि कपल ने बेटे का नाम आरव रखा है, जो कि अक्षय कुमार के बेटे का भी नाम है।
810
अनीता ने कुछ साल पहले एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहा था, "हमने बेबी के बारे में सोचा है। मैं नेचुरल और नॉर्मल तरीके से बेबी चाहती हूं। उम्मीद है, अगर सबकुछ प्लान के हिसाब से रहा तो जल्दी हमारा बेबी हो सकता है।"
910
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीता 'नागिन 4' में दिखी थीं। मॉडलिंग में सक्सेसफुल करियर बनाने वाली अनीता ने 'कभी सौतन कभी सहेली' (2001) से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। बता दें कि अनीता और रोहित की जोड़ी टीवी वर्ल्ड में काफी फेमस है। दोनों ने नच बलिए के पिछले सीजन में पार्टिसिपेट किया था।
1010
अनीता हसनंदानी ने टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। इनमें कुछ तो है, कृष्णा कॉटेज, सिलसिले, कोई आप सा, दस कहानियां, जस्ट मैरिड, रागिनी एमएमएस 2 और हीरो प्रमुख हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।