बिखरे बाल, बेसुध और आंखों में आंसू लिए सुशांत सिंह के परिवार से मिलने पहुंची अंकिता लोखंडे

Published : Jun 16, 2020, 03:43 PM ISTUpdated : Jun 18, 2020, 10:15 AM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे बेसुध हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। सुशांत के अंतिम संस्कार के बाद अंकिता सुशांत के परिवार से मिलने लिए बांद्रा स्थित फ्लैट पर पहुंचीं, जहां एक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इस दौरान भी वे अपने होश में नहीं थी, उनके बाल बिखरे थे, आंखों में आंसू, चेहरे पर मास्क लगाकर बेसुध होकर चल रही थी। उन्हें चलने के लिए भी सहारा लेना पड़ रहा है। बता दें कि फिलहाल सुशांत का परिवार मुंबई में ही। परिवार उनकी अस्थियां लेकर पटना जल्दी ही रवाना होगा।

PREV
17
बिखरे बाल, बेसुध और आंखों में आंसू लिए सुशांत सिंह के परिवार से मिलने पहुंची अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह के जाने से अंकिता बहुत ज्यादा सदमे में है। वो अभी भी यकीन नहीं कर पा रही हैं कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है।
 

27

सुशांत और अंकिता ने शो पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। एक साथ काम करते हुए ही दोनों नजदीक आए थे। इसके बाद दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को कबूल कर लिया था। कपल काफी खुश था लेकिन अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

37

इस रिश्ते के खत्म होने के बाद जहां सुशांत अपने करियर पर फोकस करने लगे थे वहीं, अंकिता डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने किसी से भी बात करना बंद कर दिया था। 

47

हालांकि, समय के साथ अंकिता ने खुद को संभाला और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ी। अब अचानक से सुशांत के सुसाइड की खबर ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है।

57

अंकिता लोखंडे के साथ उनके और सुशांत के एक कॉमेन फ्रेंड संदीप सिंह भी नजर आए।

67

अंकिता काफी दुखी और मायूस नजर आ रही हैं। वे मास्क और ग्लव्स पहने हुए हैं। उनके साथ मौजूद दोस्त संदीप सिंह उन्हें सहारा दे रहे हैं।

77

अंकिता, सुशांत को याद कर अपने आंसू नहीं रोक पा रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories