अंकिता लोखंडे के घर पैदा हुए जुड़वां बच्चे, बड़े दिनों बाद खुश नजर आई 'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस

Published : Aug 10, 2020, 05:12 PM ISTUpdated : Aug 14, 2020, 11:33 PM IST

मुंबई. सुंशात सिंह राजपूत आत्महत्या के बाद से ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे बेहद उदास है। सुशांत के जाने के बाद तो अंकिता अपनी सुधबुध तक खो बैठी थी। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर वो क्या करें। हर पल उनके चेहरे पर सिर्फ उदासी और आंखों में आंसू ही नजर आते थे। लेकिन अब अंकिता के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी है। दरअसल, ये खुशी उनके घर पैदा हुए जुड़वां बच्चों की वजह से है। उन्होंने जुड़वां बच्चों को गोद में लेकर एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इस फोटो में अंकिता के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। बता दें कि इन दिनों अंकिता अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह की मौत की हो रही जांच पर नजर रखे हुए है।

PREV
18
अंकिता लोखंडे के घर पैदा हुए जुड़वां बच्चे, बड़े दिनों बाद खुश नजर आई 'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस

अंकिता ने फोटो शेयर कर लिखा- हमारा परिवार आनन्दित है - एक नए जीवन की शुरुआत, हमारा चक्र इन जुड़वां के जन्म के साथ समृद्ध हो गया है। आपका स्वागत है अबीर और अबीरा।

28

हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उनके घर के किस सदस्य ने इन बच्चों को जन्म दिया है।

38

बता दें कि अंकिता लंबे समय से अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह के लिए न्याय की मांग कर रही है। 

48

सुशांत को न्याय दिलाने की जंग में उनके पिता के अलावा अंकिता भी एक मजबूत पिलर बनकर खड़ी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकता। उसका मर्डर हुआ है।

58

सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए अंकिता ने ट्विटर पर #WarriorsforSSR ट्रेंड ज्वाइन किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर किया था, जिसमें वे सुशांत की मां की फोटो हाथ में लिए खड़ी थी। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा था-यकीन है कि आप दोनों साथ में होगे।

68

जब सुशांत के केस की जांच सीबीआई के हाथों में सौंपी गई तो अंकिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था-जिस पल का इंतजार था वह आखिरकार आ ही गया।

78

अंकिता, सुशांत को टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' के दिनों से जानती थीं। उनका कहना है कि सुशांत कभी सुसाइड नहीं कर सकता, करियर के लिए तो बिल्कुल भी नहीं। मीडिया को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने कहा था- पहले दिन से ही सुशांत को मालूम था कि इंडस्ट्री में उन्हें कुछ चीजों का सामना करना पड़ेगा। 

88

अंकिता, सुशांत के साथ करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहीं। दोनों 2016 में शादी भी करने वाले थे, पर किन्हीं कारण से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories