कुंवारी होकर भी हर साल करवा चौथ का व्रत रखती आ रही हैं ये 6 एक्ट्रेस, एक की तो इसी साल हुई शादी

मुंबई। करवा चौथ (4 नवंबर) का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला यह व्रत लगभग हर आम और खास महिला रखती है लेकिन करवा चौथ सेलिब्रेट करने वालों में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं, जो अब तक शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन फिर भी सुहागिन औरतों की तरह ही इस व्रत को रखती हैं। कहने का मतलब है कि बॉलीवुड की कुछ कुंवारी एक्ट्रेस करवाचौथ के दिन पूरे रीति-रिवाज के साथ इस व्रत का पालन करती हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में।  
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 3, 2020 1:34 PM IST

16
कुंवारी होकर भी हर साल करवा चौथ का व्रत रखती आ रही हैं ये 6 एक्ट्रेस, एक की तो इसी साल हुई शादी

अंकिता लोखंडे : 
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे पिछले कई सालों से करवा चौथ का व्रत रखती आ रही हैं। बीते साल अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। इस दौरान अंकिता देसी मराठी लुक में नजर आई थीं। करवाचौथ के दिन अंकिता पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं जिसके साथ उन्होंने अपने बालों में गजरा लगाया है।
 

26

आरती सिंह : 
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकीं आरती सिंह भी करवाचौथ का व्रत रखती हैं। हालांकि आरती अब भी कुंवारी हैं। आरती सिंह बीते कई सालों से लगातार करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। बीते कुछ वक्त से आरती सिंह सिंगल हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द उन्हें उनका हमसफर मिल जाएगा। 
 

36

फरनाज शेट्टी : 
'बालिका वधू' में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस फरनाज शेट्टी फिलहाल एक्टर नील मोटवानी को डेट कर रही हैं। पिछले साल फरनाज शेट्टी ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। इस बारे में फरनाज ने बताया था, 'मैं पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली हूं। काफी लंबे समय से मैंने किसी को डेट नहीं किया है। नील के आने के बाद मैंने करवाचौथ का व्रत रखने का फैसला किया है।
 

46

हिमानी शर्मा : 
सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस हिमानी शर्मा भी शादी किए बिना ही करवाचौथ का व्रत रखती हैं। एक इंटरव्यू में हिमानी ने बताया था- 'मैं 4 चाल से करवाचौथ का व्रत रख रही हूं। मैं अपने होने वाले लाइफ पार्टनर की जगह अपने माता-पिता के लिए ये व्रत रखना पसंद करती हूं। मैं उनकी लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हूं। हिमानी के मुताबिक, शादी के बाद भी मैं ये व्रत रखती रहूंगी। 
 

56

प्रियंका पुरोहित : 
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका पुरोहित को अभी तक उनका हमसफर नहीं मिला है, लेकिन फिर भी वो हर साल करवाचौथ का व्रत रखती हैं। कॉलेज के दिनों में प्रियंका पुरोहित ने ये व्रत रखना शुरू किया था। प्रियंका के मुताबिक, मां को हर साल ये व्रत रखते देखकर मैंने भी इस व्रत को शुरू कर दिया। प्रियंका पुरोहित हर साल करवाचौथ पर ये प्रार्थना करती हैं कि उन्हें अपनी पसंद का जीवनसाथी मिल जाए।

66

काम्या पंजाबी : 
काम्या पंजाबी अब शादीशुदा हैं और इसी साल फरवरी में उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ 7 फेरे लिए हैं। हालांकि काम्या ने शादी से पहले भी शलभ के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। पिछले साल काम्या पंजाबी मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी लगाए करवाचौथ का त्योहार मनाती दिखी थीं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos