शुरू हुई Ankita Lokhande की शादी की रस्में, होने वाले पति की गोद में बैठ खिलखिलाती दिखी दुल्हनिया

Published : Dec 03, 2021, 03:01 PM ISTUpdated : Dec 03, 2021, 03:06 PM IST

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ शादी करने जा रही हैं। कपल 12 से 14 दिसबंर के बीच शादी के बंधन में बंधेगा। उन्होंने अपनी शादी का न्यौता भी देना शुरू कर दिया है। वहीं, दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। कुछ मिनट पहले ही अंकिता-विक्की की शुरू हुई शादी की रस्मों की फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। सभी फोटोज दोनों बेहद खुश और खूबसूरत दिख रहे हैं। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे अपने होने वाली पति की गोद में बैठकर खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही है। इस फोटो पर उन्होंने लिखा- पवित्र और साथ दिलवाला इमोजी भी शेयर किया है। उनकी फोटो पर फैन्स के साथ ही टीवी सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। नीचे देखें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की रस्मों की फोटोज...

PREV
19
शुरू हुई Ankita Lokhande की शादी की रस्में, होने वाले पति की गोद में बैठ खिलखिलाती दिखी दुल्हनिया

रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों की मुण्डावर की रस्म के बाद मंगलाष्टक की रस्म हुई। इसके बाद जयमाल की पूरी रस्म को विधिवत पूरा किया जाएगा और फिर दोनों एक दूसरे के साथशादी की बाकी रस्में पूरी करके एक दूसरे के हो जाएंगे।

29

फोटोज को देख कर ये कहा जा सकता है कि शादी मराठी रीति रिवाज से होगी। फोटोज में अंकिता पिंक और गोल्डर बॉर्डर वाली हरी साड़ी पहने नजर आ रही है। उन्होंने साड़ी के साथ लाइट ज्वैलरी कैरी की है। वहीं, विक्की जैन पजामा-कुर्ता में दिख रहे हैं।

39

शादी की ये पहली रस्म विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने एक साथ निभाई है, जिसमें विक्की के चेहरे पर दूल्हा बनने की खुशी साफ झलक रही है। इस मौके पर दोनों के परिवारवाले भी नजर आए।

49

शादी की पहली रस्म के दौरान अंकिता होने वाले पति विक्की को गोद में बैठी नजर आई। इसके बाद दोनों ने मिलकर डांस भी किया। दोनों की डांस करते फोटोज भी वायरल हो रही है।

59

फोटो में देखे अंकिता लोखंडे अपनी शादी की रस्मों को निभाने से पहले तैयार होती नजर आ रही है। वहीं, एक अन्य फोटो में वो सेल्फी क्लिक करती भी दिख रही है।

69

हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अंकिता-विक्की जमकर डांस करते नजर आ रहे थे। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में अंकिता साड़ी में नजर आईं। गोल्डन लेस वाली शिमरी साड़ी में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

79

बता दें कि दोनों की शादी के सभी फंक्शन यानी हल्दी, मेहंदी, संगीत सेरेमनी मुंबई में होंगे। मेहंदी सेरेमनी 12 दिसंबर को होगी और उसके बाद शाम को उनकी सगाई होगी। 13 दिसंबर को कपल की हल्दी सेरेमनी होगी और शाम को संगीत होगा। 

89

शादी अगले दिन सुबह होगी और शाम को रिसेप्शन होगा। मेहंदी सेरेमनी के लिए कपल ने ब्राइट पॉप थीम चुनी है। वहीं सगाई के लिए ग्लिट्ज और ग्लैम थीम रखी है। हल्दी सेरेमनी में सभी मेहमानों को पीले रंग में पहुंचना है और संगीत सेरेमनी इंडो-वेस्टर्न होगी। 

99

बता दें कि अंकिता और विक्की एक-दूसरे को पिछले 3 साल से डेट कर रहे हैं। इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। विक्की से पहले, अंकिता सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। 

 

ये भी पढ़ें -
इवेंट में सबके सामने सरक गई Shilpa Shetty की ड्रेस, फिर यूं संभाला हाथ से, इन हीरोइनों का दिखा बोल्ड लुक

Bharti Singh Anniversary: कॉमेडियन को 3 साल छोटे शख्स ने किया था प्रपोज, फिर ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Sara Ali Khan ने शादी के लिए रखी शर्त, जो मानेगा Saif Ali Khan की बेटी की बात वो बनेगा लाइफ पार्टनर

पत्नी को तलाक देने के बाद भी बेटे की खातिर Aamir Khan ने किया ये काम, फिर Kiran Rao के साथ आए नजर

कमाई के मामले में होने वाली दुल्हन Katrina Kaif की दूर-दूर तक बराबरी नहीं करते Vicky Kaushal

14 बार की इस हीरोइन ने प्रेग्नेंट होने की कोशिश पर हर बार हुई फेल, फिर इनकी सलाह से ऐसे बनी मां

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories