सोशल मीडिया से ही करोड़ों कमाती हैं भारती, ड्रग्स केस में नाम आने के बाद कमाई पर होगा क्या असर?

Published : Nov 24, 2020, 12:59 PM ISTUpdated : Nov 26, 2020, 09:06 AM IST

मुंबई. 'द कपल शर्मा शो' में कम्मो बुआ का रोल प्ले करने वाली कॉमेडियन भारती सिंह का नाम ड्रग्स मामले में सामने आने के बाद से ये सवाल उठ रहे हैं कि इससे भारती और हर्ष के करियर पर क्या और कितना असर पड़ेगा। होस्ट होने के अलावा भारती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा भारती ब्रांडेड कपड़ों से लेकर इनहेलर, कॉस्मेटिक ब्रांड, ऑनलाइन गेम एप्लीकेशन तक कई ब्रांड को प्रमोट करती हैं, जिनसे मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि वो सलाना दो करोड़ रुपए की कमाई करती हैं। ऐसे तय होती है भारती की फीस...

PREV
18
सोशल मीडिया से ही करोड़ों कमाती हैं भारती, ड्रग्स केस में नाम आने के बाद कमाई पर होगा क्या असर?

कॉमेडियन भारती की फीस जैसी ब्रांड की पोस्ट की डिमांड होती है वैसे ही उसी के हिसाब से उनकी फीस भी तय होती है। मीडिया रिपोर्ट्स में भारती के करीबियों के हवाले से बताया जा रहा है कि वो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करने के लिए एक लाख रुपए चार्ज करती हैं। अलग-अलग तरह के पोस्ट होते हैं- स्वाइप अप, सिंगल पिक्चर पोस्ट, वीडियो, रील वीडियो, ब्रांड अनाउंसमेंट और ब्रांड कर्टसी।

28

जैसे ब्रांड के पोस्ट की डिमांड, वैसे ही भारती की फीस की डिमांड होती है। वो ब्रांड प्रमोशन के लिए 1 से लेकर 5 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। साथ ही कुछ ऐसे डील भी होते हैं, जहां ब्रांड प्रमोशन के लिए भारती को अपने प्रोडक्ट मुफ्त में देते हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की मानें तो भारती के पास 15-18 ब्रांड हैं जो उनसे सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रोडक्ट प्रमोट कराते हैं। इन सभी ब्रांड से वो सालाना तकरीबन दो करोड़ रुपए कमाती है।"

38

पिक्चर एंड क्राफ्ट कंपनी की हेड पारुल चावला ने हाल ही में दैनिक भास्कर को इंटरव्यू दिया और उन्होंने इस मामले को लेकर कहा था कि 'कंपनी पिछले कुछ सालों से कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को हैंडल करती हैं। युवा पीढ़ी इन सेलिब्रिटीज को अपना आइडल मानती है। ऐसे में जब ये सेलिब्रिटीज इस तरह के विवादों में फंसते हैं तो उनका आर्थिक नुकसान होना तय है।'
 

48

मीडिया रिपोर्ट्स में पारुल के हवाले से बताया जाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैन फॉलोइंग के हिसाब से ब्रांड आर्टिस्ट को साइन करता है। जाहिर है कोई भी कंपनी किसी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ना नहीं चाहती। ऐसे में जब सेलिब्रिटी विवाद में रहता है तो ब्रांड भी अपना नाम उनसे हटा देता है। कॉन्ट्रैक्ट में ऐसे कई क्लॉज होते हैं, जिसके मुताबिक सेलिब्रिटी को बीच में ही ब्रांड से हटा देते हैं या कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू नहीं होते।

58

पारुल के अनुसार भारती सिंह के कई फैंस हैं। युवा पीढ़ी उन्हें अपने आइकॉन की तरह देखती है। जाहिर है ड्रग्स लेने जैसे गंभीर आरोप उन पर लगे हैं तो उनसे जुड़े कई ब्रांज्स के बीच हलचल मच गई होगी। कंपनी अपनी गुडविल को खराब नहीं होने देगी। आने वाले दिनों में कुछ ब्रांड्स अपना नाम भारती सिंह से हटवा देंगे, जिससे कॉमेडियन को आर्थिक नुकसान होगा।

68

दूसरी ओर एड मेकर प्रह्राद कक्कड़ की मानें तो देश के कई युवा किसी ना किसी तरह का ड्रग लेते ही हैं। यही युवा भारती के फैन भी हैं। प्रह्लाद कहते हैं कि 'देखिए सच्चाई ये है कि हमारे देश के 60 प्रतिशत युवा नशे के आदी हैं लेकिन, हमारी सरकार को इस पर ध्यान नहीं है। सिर्फ वही लोग टारगेट पर हैं, जो थोड़े बहुत पॉपुलर हैं फिर सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

78

प्रह्लाद के हवाले से कहा जा रहा है कि 'भारती भी उन्ही में से एक हैं। उन्हें नहीं लगता की उनकी फैन फॉलोइंग में कमी होगी। साथ ही कई ब्रांड कंपनीज डरपोक होती हैं और इसीलिए अपना नाम इन सेलिब्रिटीज से हटवा देती हैं।' 
 

88

'उन्हें नहीं लगता भारती या कोई और सेलिब्रिटी जिनका नाम ड्रग विवादों में जुड़ा है। उनका किसी प्रकार का नुकसान होगा।' गौरतलब है कि अब तक भारती कुरकुरे, टाइड, फ्लिपकार्ट, इनहेलर, ज्वेलरी जैसे कई ब्रांड से जुड़ी हुई हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories