क्या बिग बॉस से डरते हैं ये स्टार्स, कई बार ऑफर मिलने के बाद भी किया इंकार

टेलीविजन डेस्क : बिग बॉस सीजन 14 को लेकर दर्शकों में खास दिलचस्पी देखी जा रही हैं। फैंस के साथ - साथ हर साल बिग बॉस का इंतजार स्टार्स भी करते हैं। कई एक्टर्स तो बिग बॉस का हिस्सा बनना चाहते हैं, पर कई सितारे ऐसे हैं, जो बिग बॉस के नाम से ही कतराते है। कई बार शो का ऑफर मिलने के बाद भी वो इस शो को करने में इंटरेस्टेज नहीं है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे कई लोग हैं, जो कि इस शो में आने से डरते है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के नाम बताते हैं जो बिग बॉस के नाम से ही खौफ खाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 3, 2020 9:44 AM IST

113
क्या बिग बॉस से डरते हैं ये स्टार्स, कई बार ऑफर मिलने के बाद भी किया इंकार

हनी सिंह 
पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) को कई बार इस शो का ऑफर मिल चुका है। पर वे हर बार बिग बॉस पर आने से साफ मना कर देते हैं। 

213

रणविजय सिंह 
एमटीवी के पॉपुलर शो रोडीज के जज रणविजय सिंह (Rannvijay Singh) को इस शो के लिए कई बार अप्रोच किया जा चुका है। बताया जाता हैं कि रणविजय 7 से 8 बार इस शो के लिए मना कर चुके हैं।

313

सुरवीन चावला 
बिग बॉस के 9वें सीजन के लिए टीवी और फिल्म एक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla)को ऑफर दिया गया था। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह इस शो में कभी भी नहीं आना चाहती है।

413

जैकी श्रॉफ 
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को भी बिग बॉस का ऑफर मिल चुका है। सलमान खान के खास दोस्त होने के बावजूद भी वो इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते है।

513

करण सिंह ग्रोवर 
बॉलीवुड एक्टर और बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)इस शो में हिस्सा लेने से कतराते है। हालांकि वे इस शो में गेस्ट बनकर तो आ चुके हैं पर जब भी उनसे कंटेस्टेंट बनकर के लिए कहा जाता है, वो मना कर देते हैं।

613

मिया खलीफा 
सोशल मीडिया की स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) को लेकर कई बार कहा गया कि बिग बॉस का हिस्सा बन सकती है, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने ट्वीट कर साफ कर दिया था कि वह इस शो में कभी भी नहीं दिखने वाली है।

713

प्राची देसाई
टीवी पर कसम से डेब्यू करने वाली प्राची देसाई  (Prachi Desai) आज बॉलीवुड में जाना माना नाम हैं। उनकी फैन फॉलोइंग को देखते हुए उन्हें बिग बॉस सीजन 9 का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस शो में आने से मना कर दिया था।

813

उदय चोपड़ा 
बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा (Uday Chopra) को भी बिग बॉस के कई सीजन के लिए अप्रोच किया गया। इस शो का ऑफर मिलते ही उदय ने बड़े प्यार से कहा था कि ये शो काफी अच्छा है लेकिन वह इसमें हिस्सा लेने के लिए सही इंसान नहीं है।

913

सौम्या टंडन 
रियालिटी शो की एंकर और टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) को भी बिग बॉस का ऑफर मिला था, लेकिन वह इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती है।

1013

सना सईद
फिल्म कुछ कुछ होता है और स्टूडेंट ऑफ द ईयर की एक्ट्रेस सना सईद  (Sana Saeed) को भी मेकर्स ने इस शो में आने के लिए खूब फोन किए थे, लेकिन वो भी ये शो नहीं करना चाहती हैं।

1113

माही विज 
टीवी एक्ट्रेस माही विज (Maahi Vij)भी बार-बार बिग बॉस का ऑफर ठुकराती है। मेकर्स कई दफा उन्हें अप्रोच कर चुके हैं पर वो इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती है।

1213

पार्थ समथान 
कसौटी जिंदगी 2 में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले पार्थ समथान (Parth Samthaan) को बिग बॉस 10 का ऑफर मिला था, लेकिन उन्हें इस बात का डर था कि विकास गुप्ता के साथ हुआ उनका विवाद फिर से लाइमलाइट में ना आ जाए। इसी डर से वह इस शो से दूर ही रहते है।

1313

कबीर बेदी 
कुछ साल पहले खबरें आई थी कि कबीर बेदी (Kabir Bedi) को तो इस शो से इतना परहेज है कि एक बार शो में आने के नाम पर वो मीडिया पर बहुत भड़के थे। दरअसल, कुछ साल पहले उनके बिग बॉस में आने की अफवाह उड़ी थी पर उन्होंने इस खबर को सिरे से नकार दिया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos