मुंबई. टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन से पिछले हफ्ते टीवी की 'गोपी बहू' देवोलीना भट्टाचार्जी को घर से बिग बॉस ने बेघर कर दिया था। क्योंकि उनकी हालत ठीक नहीं थी, जिसके कारण वो घर के किसी भी टास्क में अपनी भागीदार दर्ज नहीं करा पा रही थीं। हालांकि, ठीक होने के बाद उनकी शो में एंट्री दोबारा से होगी।
अब ऐसे में हाल ही में बिग बॉस के 13वें सीजन की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर उनके घर पहुंचीं। दलजीत ने देवो के साथ कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और फैंस से अनुरोध किया कि वो उनके लिए जल्दी से ठीक होने के लिए प्रार्थना करें। ताकि देवो शो में जल्दी से वापस लौट सकें।
26
दलजीत ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, 'तुम्हें चोट लगी है। चोट की वजह से तुम्हें ब्रेक मिला है। लेकिन मैं जानती हूं कि तुम्हारे अंदर का फाइटर इस चीज से लड़ रहा है। तुम बिग बॉस के घर में रहना डिजर्व करती हो।'
36
दलजीत इसके आगे लिखती हैं कि घर में देवोलीना ही उनकी सपोर्ट सिस्टम थीं और जो उनकी इतने जल्दी दोस्त बन गईं। अब दलजीत देवो के जल्दी से घर में वापस जाने का इतंजार कर रही हैं। वे आगे लिखती हैं, 'बिग बॉस उनके बिना अधूरा है। मेरी झांसी की रानी की दोबारा एंट्री का इंतजार करें।'
46
बता दें कि देवोलीना के डॉक्टर ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत में कहा था कि अब वो पहले से काफी हद तक ठीक हैं। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। फिलहाल, इन दिनों देवोलीना अपने घर में आराम कर रही हैं। एक्ट्रेस को ठीक होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा।
56
बिग बॉस के घर में देवोलीना का जल्द ठीक होना संभव नहीं था। इसलिए उन्हें शो से बाहरल बुलाना पड़ा। डॉक्टर्स के कहने पर ही बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें घर बाहर निकाला है। इसलिए पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में देवोलीना के अलावा कोई और कंटेस्टेंट बेघर नहीं हुआ है।
66
बता दें, बिग बॉस के घर से सबसे पहले दलजीत कौर ही बेघर हुई थीं। घर से बाहर आने के बाद वो अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने नई कार भी खरीदी थी, जिसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।