राहुल रॉय से दीपिका कक्कड़ तक, जानें कहां और क्या कर रहे हैं बिग बॉस के अब तक के 12 विनर्स

मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 13 का ग्रैंड फिनाले 15 फरवरी (शनिवार) को रात 9 बजे शुरू होगा। 29 सितंबर से शुरू हुआ यह शो करीब 140 दिनों तक चला और अब वक्त है इस सीजन के विनर को चुनने का। वैसे, क्या आप जानते हैं कि अब तक बिग बॉस के 12 सीजंस के विनर्स कहां हैं और क्या कर रहे हैं? बात अगर बिग बॉस के पिछले सीजन के विनर्स की करें तो इनमें से फिलहाल कुछ के पास तो काम है, लेकिन ज्यादातर ऐसे हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है। इस पैकेज में बता रहे हैं आखिर अब क्या कर रहे हैं 'बिग बॉस' के विनर्स। बता दें कि बिग बॉस का सीजन 13 अब तक का सबसे लंबा चलने वाला सीजन भी बन गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2020 8:52 AM IST / Updated: Feb 15 2020, 08:13 PM IST

112
राहुल रॉय से दीपिका कक्कड़ तक, जानें कहां और क्या कर रहे हैं बिग बॉस के अब तक के 12 विनर्स
राहुल रॉय (विनर - सीजन 1) (2006-07) : सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू करने के बाद भी राहुल रॉय का करियर फ्लॉप रहा। पहले सीजन के विनर राहुल की पिछली फिल्म 2017 में आई '2016 The End' थी। राहुल रॉय ने नवंबर, 2017 में पॉलिटिक्स ज्वॉइन की। राहुल इन दिनों कनु बहल के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'आगरा डायरीज' में काम कर रहे हैं। हाल ही में राहुल रॉय कपिल शर्मा के शो में अनु अग्रवाल के साथ नजर आए थे।
212
आशुतोष कौशिक (विनर - सीजन 2) (2008) : आशुतोष कौशिक ने टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। इनमें 'लाल रंग' (2016), जिला गाजियाबाद (2013), शॉर्टकट रोमियो (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल वे सहारनपुर, यूपी में अपनी ज्वैलरी शॉप चला रहे हैं।
312
विंदु दारा सिंह (विनर - सीजन 3) (2009-10) : विंदु दारा सिंह ने कई फिल्मों मे काम किया है। इसके साथ ही वो कई शोज में भी नजर आ चुके हैं। विंदु 'बिग बॉस' सीजन 3 के विनर रहे। वे आखिरी बार 2014 में आई फिल्म 'जट जैम्स बॉन्ड' में नजर आए थे। विंदु ने पत्नी डीना उमारोवा के साथ नच बलिए 9 में पार्टिसिपेट किया था। हालांकि वो इससे एलिमिनेट हो चुके हैं।
412
श्वेता तिवारी (विनर - सीजन 4) (2011) : बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बिग 'बॉस सीजन' 4 की विनर रही थी। वे 2016 में नेपाली फिल्म 'त्रिनेत्रा' और टीवी सीरियल 'बेगुसराय' में नजर आईं थी। श्वेता फिलहाल टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आ रही हैं।
512
जूही परमार (विनर - सीजन 5) (2012) : कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकीं जूही परमार 'बिग बॉस' के सीजन 5 की विनर रही थी। डेढ़ साल से पति (सचिन श्रॉफ) से अलग रह रहीं जूही का जुलाई में ही तलाक हुआ है। जूही आखिरी बार टीवी सीरिज 'तंत्र' में नजर आई थीं। उसके बाद से जूही के पास कोई काम नहीं है।
612
उर्वशी ढोलकिया (विनर - सीजन 6) (2012-13)​ : फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में काम कर चुकी उर्वशी ढोलकिया 'बिग बॉस' सीजन 6 की विनर रही थीं। उर्वशी आखिरी बार डांस पार्टनर अनुज सचदेवा के साथ रियलिटी शो 'नच बलिए' सीजन 9 में नजर आई थीं।
712
गौहर खान (विनर - सीजन 7) (2013) : कई फिल्मों में काम कर चुकीं गौहर खान 'बिग बॉस' के सीजन 7 की विनर रही थीं। 2017 में आई फिल्म 'बेगम जान' में नजर आई थीं। गौहर आखिरी बार टीवी सीरीज 'द ऑफिस' में नजर आई थीं। इसके साथ ही वो टीवी शो 'गठबंधन' में बतौर गेस्ट नजर आई थीं।
812
गौतम गुलाटी (विनर- सीजन 8) (2014-15) गौतम गुलाटी 'बिग बॉस' के सीजन 8 के विनर रहे। बिग बॉस के घर में रहकर गौतम ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो जीतने के बाद उन्हें कई ऑफर मिले थे। उन्होंने फिल्म 'अजहर' में काम किया था। आखिरी बार फिल्म 'बहन होगी तेरी' में नजर आए थे। फिलहाल उनके पास कोई ऑफर नहीं है।
912
प्रिंस नरुला (विनर- सीजन 9) (2016) 'बिग बॉस' सीजन 9 के विनर प्रिंस नरुला रहे। प्रिंस एमटीवी रोडीज के भी विनर रह चुके हैं। प्रिंस ने अक्टूबर, 2018 में युविका चौधरी से शादी कर ली। प्रिंस आखिरी बार 'नच बलिए' सीजन 9 में नजर आए और वो इस सीजन के विनर भी रहे।
1012
मनवीर गुर्जर (विनर- सीजन 10) (2016-17) बिग बॉस 10 में बतौर कॉमनर एंट्री लेने वाले मनवीर गर्जुर ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था। लेकिन इस शो में वे ज्यादा दूर तक नहीं जा सके थे। फिलहाल मनवीर के पास कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं है।
1112
शिल्पा शिंदे (विनर - सीजन 11) (2017-18) बिग बॉस की विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे ने वेब शो 'जियो धन धना धन' में सुनील ग्रोवर के साथ काम किया। इसके साथ ही 'एंटरटेनमेंट की रात' में भी नजर आईं। शिल्पा आखिरी बार टीवी शो 'कानपुर वाले खुरानाज' में नजर आई थीं। इसके साथ ही वो फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में नजर आने वाली हैं।
1212
दीपिका कक्कड़ (विनर - सीजन 12) (2018) बिग बॉस की विनर बनने के बाद दीपिका कक्कड़ 'नच बलिए' सीजन 9 में बतौर गेस्ट नजर आईं। इसके अलावा वो इन दिनों टीवी सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही हैं। इसमें दीपिका सोनाक्षी रस्तोगी का किरदार निभा रही हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos