नई नवेली दुल्हन काम्या पंजाबी ने किस डे पर शेयर की ये फोटो, हनीमून प्लान को लेकर कही ये बात

Published : Feb 13, 2020, 09:17 PM ISTUpdated : Feb 14, 2020, 12:40 PM IST

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने वेलेंटाइन वीक में शादी की है और इस बार उनका वेलेंटाइन डे भी खास रहने वाला है। वेलेंटाइन वीक में शादी करने के बाद काम्या ने Kiss Day के मौके पर पति के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो शलभ डांग को किस करती नजर आ रही हैं। ये फोटो रिसेप्शन पार्टी के बाद की है। फोटो शेयर करते हुए काम्या ने लिखा- 'और ये रिसेप्शन के बाद मेरी सबसे फेवरेट फोटो।' बता दें कि काम्या और शलभ ने 10 फरवरी को शादी की है और हाल ही में उनका ग्रैंड रिसेप्शन हुआ।

PREV
111
नई नवेली दुल्हन काम्या पंजाबी ने किस डे पर शेयर की ये फोटो, हनीमून प्लान को लेकर कही ये बात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हनीमून प्लान्स के बारे में पूछे गए सवाल पर काम्या ने कहा, 'हमने अभी हनीमून के लिए कोई जगह डिसाइड नहीं की है। फिलहाल हम शादी के बाद होने वाली रस्मों में बिजी हैं।'
211
बता दें कि काम्या पंजाबी पहले से ही तलाकशुदा और 10 साल की एक बेटी आरा की मां है। उन्होंने शलभ डांग के साथ दूसरी शादी की है। काम्या की पहली शादी बंटी नेगी से हुई थी।
311
शादी के 10 साल बाद काम्या और बंटी नेगी का तलाक हो गया था। काम्या ने 2009 में बेटी आरा को जन्म दिया था।
411
एक इंटरव्यू में काम्या ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि 'मेरी शलभ से फरवरी (2019) से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त ने हेल्थ इश्यू की वजह से शलभ से कंसल्ट करने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।
511
वहीं, काम्या के पति शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ भी तलाकशुदा हैं और उनका पहले से ही एक बेटा भी है।
611
काम्या के मुताबिक, शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया।'
711
पहले पति बंटी नेगी से तलाक के बाद काम्या का टीवी एक्टर करन पटेल से भी अफेयर रहा। हालांकि, 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। करन ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली। वैसे काम्या का नाम प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ भी जुड़ चुका है।
811
काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में प्रीतो का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा काम्या 'कॉमेडी सर्कस', 'बिग बॉस सीजन-7', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
911
शादी के दौरान कलीरें की रस्म में काम्या पंजाबी।
1011
शादी की एक रस्म के दौरान काम्या पंजाबी।
1111
शादी के दौरान शलभ डांग के साथ फेरे लेतीं काम्या पंजाबी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories