'कांटा लगा गर्ल' को इस कंटेस्टेंट ने कहा बूढ़ी तो एक्ट्रेस के पति ने लगाई क्लास, सुनाई खरी खोटी

Published : Dec 03, 2019, 02:14 PM IST

मुंबई. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे टीवी रिएलिटी शो में हर दिन कोई ना कोई ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहा है। हर दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल रही है। शो में शेफाली जरावाला (कांटा लगा गर्ल) और पारस छाबड़ा में कोई ना कोई बात को लेकर आपसी बहस हो जाती है। अब सोमवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में दोनों के बीच एक बार फिर से हाईवोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिला। 

PREV
15
'कांटा लगा गर्ल' को इस कंटेस्टेंट ने कहा बूढ़ी तो एक्ट्रेस के पति ने लगाई क्लास, सुनाई खरी खोटी
बीते एपिसोड में शेफाली और पारस के बीच बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि पारस ने एक्ट्रेस के लिए बूढ़ी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पारस शेफाली के पति पराग त्यागी भड़क उठे और उन्होंने कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई।
25
दरअसल, पराग ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत की। इसमें उन्होंने पारस के द्वारा शेफाली को बूढ़ी कहने पर कहा कि ये हाई टाइम है जब पारस ने उनकी पत्नी के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। पारस को लगता है कि वो ही इस शो को चला रहे हैं। इसके साथ ही पराग ने कहा कि पारस ने एक बार शो में कहा था कि शो में उन कंटेस्टेंट को रखो, जो शो चला रहे हैं। ऐसे में क्या वो बिग बॉस की क्रेडिबिलिटी पर सवाल उठा रहे हैं?
35
पारस का शेफाली की उम्र पर बोले गए बयान को पराग ने बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि पारस कि ये गंदी सोच है। वो लड़कियों के सामने गाली देता है और उनकी इज्जत नहीं करता है। उसे इस बात का एहसास ही नहीं है कि वो क्या कर रहा है। पराग का मानना है कि पारस को मेडिकल हेल्प की जरूरत है।
45
पारस आगे कहते हैं कि उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला की उम्र 34 साल है और पारस की 31 साल है। ऐसे में वो उनकी पत्नी से 3 साल छोटे हुए तो क्या पारस अपने आप को बच्चा समझते हैं? इसके अलावा वो कहते हैं कि शेफाली पारस से अच्छा खेल रही हैं और पारस को इससे कहीं ना कहीं डर लगता है क्योंकि शेफाली उन्हें टॉप 5 में से नीचे गिरा रही हैं।
55
शेफाली का पारस के सामने डट कर खड़े रहने को पराग ने सेल्यूट किया और कहा कि वो पारस जैसे लोगों को आसानी से संभाल सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बिग बॉस के अंदर जाने का मौका मिल जाए तो वो पारस को उनकी जगह दिखाएंगे। पराग ने पारस को नाली कीड़ा बताया और बोले, जिस तरह से उन्होंने शेफाली के साथ किया वैसे कोई नहीं कर सकता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories