मुंबई. खुद को पंजाब की कैटरीना बताने वाली एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल को बिग बॉस में 13 में एंटरटेनमेंट क्वीन का टैग दिया गया है। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। फैंस को एंटरटेन करने के लिए वो शो में कई बार फ्लिप भी मारती हैं। हालांकि, इनके फ्लिप की वजह से ही कई बार सिद्धार्थ से झगड़े भी हुए हैं। शो में वो एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर शुमार हैं।
फैंस को एंटरटेन करने वाली और अपने हरकतों से सभी को हंसाने वाली एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल आज एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। दर्शकों ने उन्हें एंटरटेनमेंट क्वीन का टैग दिया हुआ है। लेकिन, इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि लोगों को हंसानी वाली शहनाज कभी सुसाइड करने पर मजबूर हो गई थीं।
27
सोमवार को शहनाज का 27वां बर्थडे था। उनका जन्म 27 जनवरी, 1993 को पंजाब में हुआ था। ऐसे में उनके पिता ने बीते दिनों ही इंटरव्यू में खुलासा किया कि हिमांशी खुराना संग कॉन्ट्रोवर्सी के बाद शहनाज को कई मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था।
37
एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई थी और सुसाइड करने की स्थिति में आ गई थीं। लेकिन बिग बॉस के घर में उनके चुलबुले अंदाज को देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल होगा कि शहनाज ने कभी सुसाइड के बारे में भी सोचा होगा। शो में उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट देखने के लिए मिलती है और वो अपनी हरकतों से सभी को हंसाती भी रहती हैं।
47
हिमांशी खुराना के साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी को भुलाकर शहनाज आगे बढ़ीं और हार नहीं मानी। वो अपने सपनों की उड़ान भरती गईं और आज बिग बॉस में 17 हफ्तों का सफर तय कर लिया है। अब वो एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर शो में गिनी जाती हैं।
57
शहनाज ने बिग बॉस 13 से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। शो को होस्ट कर रहे सलमान खान भी इस बात से इनकार नहीं कर पाए कि शहनाज एंटरटेनमेंट क्वीन हैं। फैंस उन्हें टॉप 3 में देखते हैं।
67
शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों के बीच में नोंकझोंक और प्यार भी बखूबी देखने के लिए मिलता है। इन दिनों दोनों एक-दूसरे से शो में अलग नजर आ रहे हैं। हालांकि, अप्रत्यक्ष रूप से शहनाज सिद्धार्थ को सपोर्ट करती दिख रही हैं।
77
शहनाज इस बात को शो में कई बार बोल चुकी हैं कि अगर इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स में उनके लिए कोई मायने रखता है तो वो है सिद्धार्थ शुक्ला। वहीं, सिद्धार्थ भी उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव और पोजेसिव दिखते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।