कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन है बिग बॉस की ये Ex कंटेस्टेंट, कभी खुद को बताया था अफरीदी की गर्लफ्रेंड

Published : Dec 16, 2020, 09:00 AM IST

मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस धीरे-धीरे फाइनल की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच बहस का सिलसिला तेज हो चला है। ये कोई पहला सीजन नहीं है, जिसमें कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल रही है। पहले की सीजनों में भी प्रतिभागियों के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल चुकी है। ऐसे में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान के बारे में तो बिल्कुल वाकिफ होंगे। अर्शी बिग बॉस के सीजन 11 में तहलका मचाने के बाद सीजन 14 में भी एंट्री कर चुकी हैं। जिस दिन से वो घर में आई हैं, उस दिन से उनकी और विकास गुप्ता के विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी है। अर्शी का विवादों से पुराना नाता है...

PREV
19
कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन है बिग बॉस की ये Ex कंटेस्टेंट, कभी खुद को बताया था अफरीदी की गर्लफ्रेंड

अर्शी लाइमलाइट में तब आई थीं जब उन्होंने शाहिद अफरीदी के साथ अफेयर का दावा किया था। साल 2015 में अर्शी ने शाहिद अफरीदी संग रिलेशन की बात कबूली थी। हालांकि, बाद में मामला सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट निकला था और उन्होंने खुद इससे इंकार कर दिया था।
 

29

साल 2016 में अर्शी एक बार फिर से चर्चा में आई थीं। इस बार उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम और शाहिद अफरीदी के लिए अपने कपड़े उतार दिए थे। इसके अलावा अर्शी न्यूड फोटोज को लेकर भी खबरों में रही हैं। 

39

अर्शी खान तीसरी बार राधे मां पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाकर काफी सुर्खियों में रही थीं। अर्शी का राखी सावंत संग भी विवाद जुड़ा है। दरअसल, अर्शी से एक अवॉर्ड फंक्शन में पूछा गया कि क्या राखी उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं? 

49

इस पर अर्शी ने साफ इंकार कर दिया था, जिसके बाद राखी काफी खफा हो गई थीं। बिग बॉस 14 के प्रीमियर पर भी राखी ने इस बात को निकाला था। राखी ने कहा था कि वो दोनों साथ पार्टी करते थे, सारे काम साथ करते थे। यहां तक की राखी अर्शी की लिप सर्जरी कराने भी ले गई थीं। 

59

दोस्ती की बात से इनकार करने पर खफा राखी ने कहा था कि उन्होंने बोला कि वो उनकी दोस्त नहीं हैं। इस पर अर्शी ने जवाब देते हुए कहा था कि वो राखी को दोस्त नहीं मानती बल्कि सीनियर मानती हैं।

69

अर्शी खान को लेकर साउथ की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने चौंकाने वाले खुलासे किए थे। गहना ने कहा कि था कि अर्शी की उम्र 32 साल से ज्यादा है, लेकिन शो में अर्शी ने अपनी उम्र 27 साल बताई थी और वो एक 50 साल के शख्स के साथ शादी कर चुकी हैं। गहना ने कहा कि अर्शी की पढ़ाई भी जाली है। 
 

79

गहना ने अर्शी पर सबसे बड़ा आरोप ये लगाया कि उनपर 10 आपराधिक मामलों के केस दर्ज हैं। इसके बाद अर्शी खान की पीआर टीम ने गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक करोड़ रुपए का मानहानि का मामला दर्ज कराया था। टीम का कहना था कि गहना ने अर्शी के ख‍िलाफ झूठे आरोप लगाए थे।

89

विकास गुप्ता संग भी घर में अर्शी की लड़ाई देखने को मिली। अर्शी ने विकास पर काम छीनने तक का आरोप लगाया था। सोमवार के एपिसोड में अर्शी विकास की फैमिली तक पहुंच गईं। इसके बाद विकास ने आपा खोते हुए अर्शी को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया था। नतीजन विकास घर से बाहर हो गए थे। 

99

बता दें, अर्शी का जन्म‍ अफगानिस्तान में हुआ है। जब वह महज चार साल की थीं तो उनका परिवार भारत के भोपाल शहर में आकर बस गया था।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories