Published : Oct 03, 2021, 10:20 AM ISTUpdated : Oct 03, 2021, 10:34 AM IST
मुंबई। 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) का प्रीमियर एपिसोड चुका है। 2 अक्टूबर को सलमान खान (Salman Khan) ने ग्रैंड प्रीमियर में 13 कंटेस्टेंट की एंट्री करवाते हुए उन्हें जंगल भेज दिया। शो की शुरुआत सलमान खान (Salman Khan) की जंगल थीम पर बने घर में एंट्री से हुई। बिग बॉस में सबसे पहले जय भानुशाली की एंट्री होती है। वो जंगल थीम पर बने घर को देखकर चौंक जाते हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस 15 में किन-किन कंटेस्टेंट को मिली एंट्री।
जय भानुशाली :
जय भानुशाली बिग बॉस 15 के 'जंगल' में पहुंचने वाले पहले कंटेस्टेंट बने। सलमान खान जय भानुशाली से कहते हैं कि वह इस जंगल के कौन से प्राणी हैं। इस पर जय कहते हैं कि वह खुद को शेर समझते हैं। बता दें कि इससे पहले जय भानुशाली जंगल देखकर घर लौटने की बात करते हैं।
211
विशाल कोटियान :
सलमान खान आगे बताते हैं कि इस सीजन में उनको असिस्टेंट करने के लिए बिग जी दिया गया है। स्टेज पर बिग जी आते हैं तो सलमान खान कहते हैं कि ये बिग जी प्राणियों को अंदर लाने में मेरी हेल्प करेंगे। इसके बाद बिग जी दूसरे कंटेस्टेंट विशाल कोटियन को लेकर आते हैं। सलमान खान उनसे कहते हैं कि यहां पर एक शीशा है जो लोगों के अंदर का जानवर दिखाता है। इसके बाद विशाल शीशे के सामने जाते हैं तो हाथी नजर आता है।
311
तेजस्वी प्रकाश :
तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर घर में तेजस्वी प्रकाश की एंट्री होती है। सलमान खान तेजस्वी से कहते हैं कि उन्हें जंगल में जाना है और उनको आईने के सामने लाते हैं तो तोता सामने आता है। इस पर सलमान और विशाल उनको पोपट कहके चिढ़ाते हैं। सलमान खान विशाल कोटियन और तेजस्वी प्रकाश से कहते हैं कि दोनों प्राणी यानी हाथी और तोता शाकाहारी हैं। इसलिए उनका एक टेस्ट होगा और जो जीतेगा उसे बचाओ बाजार से सामान लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद सलमान खान विशाल और तेजस्वी की आंखों पर पट्टी बांधकर कच्ची सब्जी खिलाते हैं।
411
विधि पांड्या :
इसके बाद सलमान खान बिग बॉस के स्टेज पर विधि पांड्या पर वेलकम करते हैं और उनसे बात करते हैं। इसके बाद उनके अंदर के प्राणी को शीशे पर देखते हैं तो वह पांडा निकलती हैं। बालिका वधू और तुम ऐसे ही रहना जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस विधि पांड्या को उड़ान में इमली के किरदार से पहचान मिली थी।
511
सिंबा नागपाल :
इसके बाद सिंबा नागपाल की एंट्री होती है और वो सलमान खान से बात करते हैं। सिंबा जब अपने आप को मिरर में देखते हैं तो खुद को शेर पाते हैं। सलमान खान सिंबा नागपाल और विधि पांड्या से कहते हैं कि वो दोनों एक ऐक्ट करके दिखाएं। इसके बाद दोनों ऐक्ट करते हैं। फिर बिग जी दोनों को लालटेन देते हैं और सिंबा और विधि घर के अंदर जाते हैं।
611
उमर रियाज :
इसके बाद बिग बॉस में होती है आसिम रियाज के भाई उमर रियाज की एंट्री। सलमान खान उमर रियाज का वेलकम करते हैं और उनका सपॉर्ट करने के लिए बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और उनके भाई आसिम रियाज आते हैं। सलमान खान उमर रियाज से बातें करते हुए एक बार फिर उनके भाई आसिम रियाज के मजे लेते हैं।
711
ईशान सहगल और डोनल बिष्ट :
अगली एंट्री ईशान सहगल और डोनल बिष्ट की होती है। सलमान खान उमर रियाज और ईशान सहगल के बीच एक टास्क करवाते हैं। इस टास्क में दोनों एक दूसरे को डंबल से मारते हैं। इसी दौरान इनकी बहस हो जाती है। फिर बिग जी उमर रियाज को लालटेन देते हैं और वो कठिन रास्तों से घर के अंदर जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर सलमान खान ईशान सहगल और डोनल बिष्ट की आंख बंद करके उन्हें कार के जरिए भेजते हैं और वो दोनों जंगल में पहुंच जाते हैं।
811
अकासा सिंह :
बिग बॉस के स्टेज पर अगली एंट्री अकासा सिंह की होती है। आकासा मिरर में बिल्ली नजर आती हैं। फिल्म सनम तेरी कसम में खींच मेरी फोटो.. गाना गाने के बाद चर्चा में आई अकासा सिंह (Akasa Singh) ने इंडिया रॉ स्टार से अपनी जर्नी शुरू की थी। अकासा ने ठग रांझा और नईयो जैसे गाने भी गाए हैं।
911
करण कुंद्रा :
इसके बाद करण कुंद्रा पहुंचते हैं। सलमान खान उनके दिमाग का टेस्ट लेते हैं और कुछ सवाल करते हैं। करण जब खुद को मिरर में देखते हैं तो वो भेडिया बने दिखते हैं। सलमान खान करण और अकासा के बीच टास्क करवाते हैं। इसके बाद दोनों घर के अंदर चले जाते हैं।
1011
अफसाना खान :
अगली कंटेस्टेंट के तौर पर सलमान खान स्टेज पर अफसाना खान को बुलाते हैं और उनकी गोल्ड ज्वैलरी पर बात करते हैं। अफसाना खान कहती हैं कि वो अपनी शादी को छोड़कर आई हैं। वह सलमान खान से भी शादी करने के लिए कहती हैं। मिरर में अफसाना बंदरिया नजर आती हैं।
1111
मीशा अय्यर और साहिल श्रॉफ :
सलमान खान अगले कंटेस्टेंट के रूप में मीशा अय्यर और साहिल श्रॉफ को बुलाते हैं। मीशा मिरर में जहां पपी दिखाई देती हैं तो साहिल चीता बने दिखते हैं। इसके बाद मीशा, साहिल और अफसाना में टास्क होता है और जीतने पर साहिल को सर्वाइवल किट मिलती है। फिर मीशा और साहिल घर के अंदर जाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।