Published : Jan 29, 2022, 03:53 PM ISTUpdated : Jan 29, 2022, 04:44 PM IST
मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg boss 15) का विनर रविवार यानी 30 जनवरी को मिल जाएगा। यह सीजन वो टीआरपी नहीं बंटोर पाया जो पिछले सीजन ने हासिल किए थे। दर्शकों की मानें तो यह सीजन बोरियत से भरा था। हालांकि गेम में ट्विस्ट लाने के लिए बिग बॉस के मेकर्स ने कई कदम उठाए। लेकिन उतना फायदा नहीं हुआ।हालांकि इस बार का बिग बॉस कुछ वजहों से जरूर याद किया जाएगा। आइए जानते हैं बिग बॉस 15 के 15 कारण जिसकी वजह से शो चर्चा में रहा....
अफसाना खान को पैनिक अटैक, घर से निकाला गया था बाहर
बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट अफसाना खान (Afsana Khan) को पैनिक अटैक आने के बाद बाहर कर दिया गया था। उन्होंने चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। दरअसल, वीआईपी टास्क हारने के बाद और दोस्तों से धोखा मिलने के बाद अफसाना का दिल टूट गया था। उन्होंने शमिता शेट्टी से खूब झगड़े किए थे और किचन एरिया में चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जिसके बाद मेकर्स ने अफसाना खान को शो छोड़ने के लिए कह दिया।
215
प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच पहली लड़ाई
बिग बॉस 15 के घर में पहली बड़ी लड़ाई प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के कॉलर पकड़ने से लेकर गाली- गलौच कर की थी। मैप टास्क के दौरान दोनों के बीच टक्कर देखने को मिली थी। लड़ाई में प्रतीक ने गिलास का दरवाजा तोड़ दिया था। प्रतीक और जय की फर्स्ट लड़ाई को लेकर भी इस शो को याद किया जाएगा।
315
करण कुंद्रा और प्रतीक के बीच फाइट
करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल की लड़ाई को लेकर भी इस शो को याद किया जाएगा। शो में 'एक्सेस ऑल एरिया' टास्क के दौरान करण कुंद्रा ने प्रतीक को चोक स्लैम दिया था। इसके बाद करण कुंद्रा को ट्रोल किया गया था।
415
अभिजीत बिचकुले की गंदी भाषा
अभिजीत बिचकुले को लेकर भी इस बार बिग बॉस को याद किया जाएगा। शो में जिस तरह की उन्होंने हरकते की वो बर्दाश्त के बाहर थी। महिलाओं को लेकर उन्होंने भद्दी-भद्दी टिप्पणी की। जिसकी वजह से शमिता शेट्टी और बाकी घरवालों के साथ उनके झगड़े भी हुए। यहां तक की सलमान खान ने भी उन्हें कई बार फटकारा।
515
अभिजीत ने देवोलीना से मांगा किस
घर के अंदर देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचकुले की अच्छी बनती थी। लेकिन धीरे-धीरे इनके बीच इतनी अनबन हुई कि सलमान खान को दखल देना पड़ा था। अभिजीत बिचकुले ने सारी हदें पार करते हुए देवोलीना से सामान देने के बदले किस मांगा। जिस पर अदाकारा भड़क गई थी और उन्होंने खूब लड़ाई की थी। इसके बाद भी कई बार बिचकुले ने गलत बयानबाजी की।
615
करण तेजस्वी का रोमांस
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का इश्क। जी हां, इस सीजन को इनकी वजह से भी याद किया जाएगा। शो के अंदर दोनों के बीच प्यार पनपना और सीजन के लास्ट में इनके घरवालों से रिश्ते की मंजूरी भी मिल गई। शो में दोनों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री दिखाई दी। हालांकि कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए जिसे देखकर लगा कि दोनों अलग हो जाएंगे। लेकिन लास्ट में इनके बीच सब ठीक हो गया और दोनों इश्क में डूबे नजर आएं। इनके नाम का फैंस ने TejRan नाम दिया। जो कई बार ट्रेंड में भी रहा।
715
हिंसा का प्रयोग करने पर बेघर हुए उमर रियाज
उमर रियाज को घर से बेघर करने के लिए भी याद किया जाएगा। टिकट टू फिनाले टास्क में उमर रियाज (Umar Riaz) ने बेकाबू होकर प्रतीक सहजपाल पर हाथ उठाया था। घर के नियम के खिलाफ जाने पर बिग बॉस ने उमर रियाज को घर से बाहर निकाल दिया। हालांकि उमर के फैंस ने इस एविक्शन को गलत बताया।
815
देवोलीना और रश्मि की दोस्ती टूटी
देवोलीना और रश्मि देसाई के बीच लड़ाई। जी हां, इस शो को दोस्ती टूटन को लेकर भी याद किया जाएगा। देवोलीना और रश्मि देसाई अच्छे दोस्त थे। लेकिन शो के अंदर इनके बीच शुरू में तो सबकुछ ठीक था। पर बाद में इतनी लड़ाई हुई जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। एक बार तो रश्मि ने देवोलीना पर हाथ भी उठा दिया था।
915
राखी सांवत के पति रितेश पहली बार आए दुनिया के सामने
ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में एंट्री ली। घर में पहुंचते ही उन्होंने उस राज से पर्दा उठाया जिसे जानने के लिए लोग बेचैन थे। उन्होंने पहली बार दुनिया को अपने पति रितेश से मिलवाया। हालांकि काफी वक्त तक लोगों को यकीन नहीं हुआ कि सच में रितेश उनके पति हैं। लेकिन राखी ने शो में अपनी लव स्टोरी बताई। शो के निकलने के बाद राखी उनके साथ नजर आ रही हैं। राखी और रितेश को लेकर भी इस शो को याद किया जाएगा।
1015
प्रतीक ने बाथरूम का तोड़ा लॉक
शो के शुरुआत में प्रतीक का गुस्सा और फिर बाद में उनका शांत व्यवहार के लिए भी इस शो को याद किया जाएगा। शुरुआती एपिसोड में प्रतीक काफी गुस्सैल नजर आये थे। जब विधि बाथरूम में नहा रही थीं उस वक्त प्रतीक गुस्से में बाथरूम का लॉक तोड़ दिए थे। जिस पर सलमान खान ने प्रतीक की क्लास लगाई थी।
1115
19 घंटे पोल पर खड़े होने का रिकॉर्ड बनाया देवोलीना और रश्मि
देवोलीना और रश्मि ने टास्क में एक रिकॉर्ड बनाया था। शो में देवोलीना और रश्मि देसाई ने लगातार 19 घंटे तक टास्क कर के सभी को हैरान कर दिया था। उन्हें जरा सी मदद के साथ ही एक पिलर को पकड़कर खड़ा होना था। देवोलीना और रश्मि ने बाथरूम ब्रेक तक नहीं लिया था। लगातार 19 घंटे तक पिलर पर तमाम टॉचर सहते हुए दोनों खड़े हुए थे। इतनी शिद्दत से किए गए टास्क को लेकर भी इस शो को याद किया जाएगा।
1215
प्यार का साथ नहीं देने पर सलमान खान की करण कुंद्रा को फटकार
सलमान खान ने सबसे ज्यादा करण कुंद्रा की क्लास लगाई। बतौर ब्यॉयफ्रेंड वो खड़े नहीं उतरे। सलमान खान ने कई ऐसे वाकये बताए जब करण ने बतौर ब्वॉयफ्रेंड तेजस्वी का साथ नहीं दिया। जब तेजस्वी, विशाल कोटियान से बात करती थीं तो करण को जलन भी होती थी। वहीं राखी ने भी करण को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर अपनी बात रखी थी। हालांकि शो के आखिर में दोनों के बीच रिश्ते बेहतर हो गए।
1315
ओटीटी के कंटेस्टेंट यहां निभाई दोस्ती
पहली बार इस शो में बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट शामिल हुए। जिनकी दोस्ती देखने को मिली। नेहा भसीन, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट ओटीटी का हिस्सा रहे थे। बिग बॉस शो में जब पहुंचे तो चारों के बीच कई मतभेद हुए लेकिन किसी अन्य कंटेस्टेंट से जब किसी की लड़ाई होती तो सब साथ हो जाते। टॉप 6 में शमिता, निशांत और प्रतीक सहजपाल पहुंचे। तीनों की दोस्ती शो के आखिरी में और मजबूत होते हुए नजर आईं। ये शो दोस्ती और दुश्मनी को लेकर याद किया जाएगा।
1415
रश्मि देसाई की उमर के लिए धड़का दिल
रश्मि देसाई और उमर रियाज के बीच प्यार इस शो में पनपा। रश्मि और उमर दोनों बाहर से एक दूसरे को जानते थे। लेकिन इश्का का इजहार इस शो में हुआ। दोनों एक दूसरे के लिए टास्क करते दिखाई दिए थे।
1515
देवोलीना को भाया प्रतीक सहजपाल का साथ
देवोलीना का प्रतीक सहजपाल के लिए कुछ एहसास करना। फिर दोनों का साथ आना। हालांकि इनके बीच वो रोमांस नहीं देखने को मिला क्योंकि दोनों में से किसी ने भी अपने प्यार का इजहार नहीं किया था। शो के अंत में दो दोनों के बीच एक दीवार खिंच गई थी। अब देखना है कि घर के बाहर दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे या फिर बिग बॉस के घर के अंदर तक ही दोस्ती सिमट कर रह जाएगी। जब-जब देवोलीना या प्रतीक का जिक्र होगा तो बिग बॉस 15 को जरूर याद किया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।