मांग टीका, हैवी नेकलेस, रिंग सेरेमनी में शरारा पहने खूबसूरत दिखीं गौहर खान, हाथ जोड़ कहा शुक्रिया

Published : Dec 25, 2020, 08:42 AM IST

मुंबई. एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार के निकाह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। गौहर की सगाई और हल्दी सेरेमनी का कार्यक्रम पिछले दिनों यानी कि गुरुवार को आयोजित किया गया। बीते दिन ही अंधेरी ईस्ट में ITC ग्रांड मराठा में दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मेहंदी सेरेमनी में ये कपल काफी खूबसूरत आउटफिट में नजर आया है। इसके साथ ही उनकी कुछ रिंग सेरेमनी की फोटो भी वायरल हो रही हैं। इस पूरे फंक्शन के दौरान कपल बेहद खूबसूरत नजर आया। गौहर ने शेयर की हैं मेहंदी सेरेमनी की फोटो...

PREV
18
मांग टीका, हैवी नेकलेस, रिंग सेरेमनी में शरारा पहने खूबसूरत दिखीं गौहर खान, हाथ जोड़ कहा शुक्रिया

गौहर ने मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है और उसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेहंदी की रात आई। शुक्रिया मेरी जान, मेरे भाई इतने प्यारे गिफ्ट के लिए जो मैंने आज पहना है और तुमने मुझे ये 4 साल पहले तोहफे में दिया था।'

28

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'आप भले ही शादी में शरीक नहीं हो पाए लेकिन आपका प्यार जरूर मेरे साथ है. इस खास दिन पर आपका भेजा हुआ ये आशीर्वाद पहने रहना बहुत खास है मेरे लिए, ये आपके लिए है।'

38

गौहर ने इंस्टाग्राम पर वो फोटोज भी शेयर की है, जिनमें वो जैद के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज में जैद गौहर को गोद में उठाए दिखाई दे रहे हैं। उन फोटोज के साथ कैप्शन में गौहर ने लिखा, 'अपने परिवारों, दोस्तों और सबसे बढ़कर अल्लाह के आशीर्वाद के साथ हम हमारी प्रेम कहानी हम एक दूसरे के दिलों पर हमेशा के लिए लिख रहे हैं।'

48

कुछ फोटोज और भी गौहर खान की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो कि दोनों की रिंग सेरेमनी के दौरान की हैं। रिंग सेरेमनी में वो मांग टीका और हैवी नेकलेस के साथ शरारा पहने नजर आ रही हैं। इस फंक्शन में दोनों ने मैचिंग कलर की ड्रेस पहनीं हुई थी। साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा करते दिखे थे।

58

मालूम हो कि जैद और गौहर काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गौहर जहां पॉपुलर बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस हैं। वहीं, जैद दरबार चर्चित सिंगर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

68

शादी से पहले प्री-वेड‍िंग फंक्शन्स और फोटोशूट्स हो चुके हैं। गौहर ने अपनी प्री-वेड‍िंग फेस्ट‍िविटीज की फोटोज सोशल मीड‍िया पर शेयर कर चुकी हैं, जिनमें जैद संग एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। 

78

अगर जैद के प्रोफाइल की बात की जाए तो वो म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। जैद पेशे से एक एक्टर, डांसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। जैद की गौहर संग जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।

88

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories